टी20 वर्ल्ड कप के बाद इंग्लैंड सीरीज से ड्रॉप होंगे अभिषेक शर्मा, रिप्लेसमेंट के रूप में आएगा ये विध्वंसक ओपनर
Published - 08 Mar 2026, 11:12 AM | Updated - 08 Mar 2026, 11:13 AM
Table of Contents
Abhishek Sharma: भारतीय टीम आज टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी जहां हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। इसके बाद भारत का एक जुलाई से इंग्लैंड दौरा होना है जिसमें अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को टीम से बाहर किया जा सकता है।
उनकी जगह लेने के लिए टीम में इस धाकड़ खिलाड़ी को बुलाया जा सकता है जिसने कई बार भारत को कठिन परिस्थितियों से निकाला है।
Abhishek Sharma का विश्व कप में खराब प्रदर्शन
भारतीय टीम के ताबड़तोड़ ओपनर के नाम से जाने-जाने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अब केवल एक स्लॉगर के रूप में अपनी पहचान छोड़ने में कामयाब रहें हैं। जिस खेल के लिए उन्हें जाना जाता था अब उनमें वैसा खेल नहीं दिख रहा।
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जूझते नजर आए हैं और लगातार सस्ते में पवेलियन लौट रहे हैं।
एक अर्धशतक को छोड़ दें, तो उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि उनकी तकनीकी खामियों और लगातार विफलताओं के कारण उन्हें एक लंबा ब्रेक दिए जाने की आवश्यकता है ताकि वह अपनी लय और आत्मविश्वास वापस पा सकें।
इंग्लैंड सीरीज में यशस्वी जायसवाल की वापसी संभव
मीडिया रिपोर्ट्स और बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ता टीम में बदलाव करने की तैयारी में हैं।
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जगह अब युवा और आक्रामक ओपनर यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। जायसवाल का रिकॉर्ड इंग्लैंड की परिस्थितियों में शानदार रहा है और उनकी विस्फोटक अंदाज टीम की ओपनिंग जोड़ी को मजबूती दे सकती है।
यशस्वी जायसवाल भले ही अभिषेक शर्मा के जैसे पहले ही गेंद से बड़े-बड़े छक्के नहीं लगाते हैं लेकिन इनकी पारी में बड़े शॉट्स के साथ निरंतरता भी दिखती है। उन्होंने आईपीएल में खेलते वक्त कई सारे अच्छे पारी खेले हैं जिसे फैंस वर्षो तक याद रख सकेंगे।
टीम इंडिया के भविष्य के लिए बदलाव
इंग्लैंड का दौरा भारतीय टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। वर्ल्ड कप के बाद टीम को नई शुरुआत करनी होगी और इसमें किसी भी तरह की कमजोरी टीम इंडिया को भारी पड़ सकती है।
यशस्वी जायसवाल का टीम में आना न केवल टॉप ऑर्डर को स्थिरता देगा, बल्कि वह पावरप्ले में तेजी से रन बनाने में भी माहिर हैं। ऐसे में अभिषेक शर्मा को ड्रॉप कर जायसवाल को मौका देना टीम के भविष्य और संतुलन के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
इस साल भारतीय चयनकर्ताओं ने जिस तरह से युवा को मौका दिया है, उस मुताबिक टीम को फायदा जरूर मिला है लेकिन अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) जैसे खिलाड़ी इस मौके को भुनाने में असफल रहे जिसका खामियाजा उन्हें टीम से बाहर होकर भुगतना पड़ेगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर