IND vs PAK मैच में बिना खाता खोले आउट हुए अभिषेक शर्मा, तो पाकिस्तानी फैंस ने जमकर लिए मजे
Published - 15 Feb 2026, 07:27 PM | Updated - 16 Feb 2026, 01:04 PM
Table of Contents
Abhishek Sharma: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया।
उम्मीद थी कि कोलंबो में अभिषेक शर्मा के बल्ले से प्रशंसकों को चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी, लेकिन वह चार गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता तक नहीं खोल सके। अभिषेक के इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है और फैंस अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का क्या कहना है अभिषेक को लेकर।
चार गेंदों पर बनाए जीरो रन
भारतीय टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जा रहे अभिषेक शर्मा पेट इंफेक्शन के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे थे। जबकि पाकिस्तान की ओर से पहला ओवर कप्तान सलमान अली आगा डालने आए थे।
सलमान के ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान सिंगल लेकर अभिषेक को स्ट्राइक देते हैं। लेकिन अभिषेक शुरुआती तीन गेंदों पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाते। इसके बाद वह ओवर की आखिरी गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से बड़ा हिट लगाने की कोशिश में वहां खड़े शाहीन शाह अफरीदी को एक आसान कैच थमा बैठते हैं।
Abhishek Sharma ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा भारत के लिए पहली बार टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन अभी तक खेले दो मैचों में वह खाता तक नहीं खोल सके हैं। जहां यूएसए के खिलाफ वह पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे तो पाकिस्तान के खिलाफ भी वह खाता तक नहीं खोल सके।
बता दें कि, अभिषेक शर्मा अपनी पिछली छह टी20 पारियों में चार बार शून्य पर आउट हुए हैं तो एक मैच में उन्होंने अर्धशतक जमाया है। जबकि विश्व कप के इतिहास में शुरुआती दो मैचों पर शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड आशीष नेहरा और इमरुल कायस के नाम दर्ज था। इन दोनों खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप में खाता नहीं खोला है।
कीरोन पोलार्ड ने हार्दिक पांड्या पर कसा तंज, बोले 'उसे उसकी महंगी घड़ी की वजह से नहीं....'
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं अपना रिएक्शन
अभिषेक शर्मा के द्वारा बैक टू बैक दो बार शून्य पर आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फुट रहा है। एक्स पर फैंस अभिषेक शर्मा की लापरवाही वाली बल्लेबाजी को लेकर काफी आक्रोशित हैं। एक फैन लिखता है कि क्या करे भाई इसका, थोड़ा टाइम ले लिया करो। वहीं, एक यूजर लिखते हैं कि अभिषेक शर्मा भारत के सबसे ओवरहाईप क्रिकेटर हैं।
Kya kare iska ....thoda time le liya karo Abhishek Sharma ji
— Indian First (@MaheshJain68174) February 15, 2026
Unpopular fact- ABHISHEK SHARMA is yet to open his account in this year’s world cup!😴#INDvsPAK #T20WorldCup
— RudRa Jain (@RudRaJa65641552) February 15, 2026
Wo abhishek sharma ki taiyaari karke aaye... Yahan ishan kishan out of syllabus aa gya! #INDvsPAK
— Kuldeep Singh (@KuldeepSin91324) February 15, 2026
Abhishek Sharma ka bad luck T20 world cup me hi aana tha 😭
— Prince. (@merii_mrziii) February 15, 2026
Me and Abhishek Sharma has the same amount of runs in t20 wc2026😭 https://t.co/w6qK02Ifbw
— Dipankit (@imdipankit) February 15, 2026
Yuvraj Singh, After Abhishek Sharma got out scoring duck. pic.twitter.com/lEFtviro0N
— Sivapithecus 11 (@Sivapithecus_11) February 15, 2026
Mr. Abhishek Sharma, If You Fail to score in World Cup Matches & only fire in useless Paytm Series, then you don't deserve to play on Big Stage. Stick to Bilaterals & IPL only. Fan Clubs get angry when such Players are dropped in World Cup Teams.
— g0v!ñD $#@®mA (@rishu_1809) February 15, 2026
Abhishek Sharma, another duck. 🦆
— Asad (@Asad_tweetz) February 15, 2026
Talent? Undeniable.
Intent? Fearless.
Execution lately? Missing.
Is it overconfidence or just a rough patch? When you play high-risk, high-impact cricket, the line between hero and zero is razor thin.#INDvsPAK
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर