आउट हुए अभिषेक शर्मा, लेकिन ट्रोलिंग का शिकार बनीं बहन कोमल, जानिए क्या है पूरा मामला

Published - 23 Feb 2026, 10:43 AM | Updated - 23 Feb 2026, 10:45 AM

Abhishek Sharma 1

Abhishek Sharma: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के पहले सुपर-8 मैच में अभिषेक शर्मा का बल्ला फिर खामोश रहा। बैक टू बैक तीन जीरो बनाने के बाद उम्मीद थी कि अभिषेक साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ा स्कोर करेंगे और इसकी शुरुआत उन्होंने पहली गेंद पर चौका मारकर कर ली थी।

लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) एक-एक रन के लिए संघर्ष करते दिखे। मैच में उन्होंने कुल 12 गेंदों पर का सामना किया, जिसपर उन्होंने 15 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल था। टूर्नामेंट में इस तरह के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा नहीं बल्कि उनकी बहन को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। चलिए जानते हैं कि आखिर कोमल को प्रशंसक क्यों ट्रोल कर रहे हैं?

कोमल की वजह से नहीं बना रहे रन

टी20 विश्व कप 2026 से पहले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का बल्ला विरोधी टीमों पर आग उगल रहा था, लेकिन टूर्नामेंट के पहले ही मैच में ही संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ वह शून्य पर आउट हो गए। जबकि पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के विरुद्ध भी शून्य पर आउट हुए थे।

इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि अभिषेक की बहन उनके हर मैच में होती है, जिससे उनका ध्यान भटकता है। ट्रोलर्स का कहना है कि उनकी मौजूदगी के कारण अभिषेक का प्रदर्शन खराब हो रहा है। भारतीय टीम के दूसरे खिलाड़ियों की भी बहनें हैं, लेकिन वे स्पॉटलाइट पाने के लिए हर मैच में नहीं आतीं हैं। लेकिन कोमल अधिकांश मैचों में मैदान पर होती हैं।

पेशे से क्या करती हैं कोमल

अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के मैचों के दौरान वह अपने पति के साथ अक्सर मैदान पर मैच देखने आती हैं। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नियम परिवार को मैदान पर आने से नहीं रोक सकते हैं। हालांकि, परिवार और खिलाड़ी दोनों एक साथ नहीं रह सकते हैं।

हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन का दोष उनके परिवारजनों को दिया जा रहा है। इससे पहले जब विराट कोहली रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे उस दौरान अनुष्का शर्मा उनको सपोर्ट करने के लिए मैदान जाती थीं, जिसके बाद फैंस उनकी जमकर ट्रोलिंग किया करते थे। हालांकि, कोहली का फॉर्म लौटते ही लोगों ने अनुष्का की ट्रोलिंग भी समाप्त कर दी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार का सूर्यकुमार यादव ने इस खिलाड़ी के सिर फोड़ा ठिकरा, कहा: "उन्हें बेहतर करना था...."

Abhishek Sharma ने बनाया शर्मनाक स्कोर

अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में बैक टू बैक तीन डक बनाने के बाद उनके नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अभिषेक गोल्डन डक का शिकार बने थे। जबकि नामीबिया के खिलाफ तबीयत खराब होने का कारण वह मैच नहीं खेल पाए थे।

इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी खाता नहीं खोल सके थे तो नीदरलैंड्स के खिलाफ भी उनको शून्य का शिकार बनना पड़ा था। बता दें कि, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) टी20 मैचों में सबसे अधिक शून्य बनाने वाले विश्व के दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। पाकिस्तान के साइम अयूब इस लिस्ट में पहले स्थान पर है, जो कि छह बार शून्य पर आउट हुए हैं।

“हमें हल्के में नहीं लेना...” भारत के खिलाफ जीत के बाद एडन मार्करम ने दिया अजीबोगरीब बयान, अगले मैच से पहले भरी हुंकार

Tagged:

abhishek sharma india vs south africa T20 World Cup 2026 komal sharma
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

4 गेंदें।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com