अभिषेक शर्मा vs यशस्वी जायसवाल: टी20 में कौन सा बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ? जानें कौन करता था टीम इंडिया में जगह डिजर्व
Published - 26 Feb 2026, 05:14 PM | Updated - 26 Feb 2026, 05:25 PM
Table of Contents
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल को टी20 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। लेकिन जहां अभिषेक शर्मा इस समय टी20 इंडिया के टी20 स्क्वाड का हिस्सा है तो यशस्वी जायसवाल को काफी लंबे समय से इस प्रारूप में मौका नहीं मिला है।
दरअसल, इसके पीछे का मुख्य कारण अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का आक्रामक अंदाज हो सकता है, क्योंकि जिस तरह से वह शुरुआती ओवरों में रन बनाते हैं, वह किसी भी टीम की रणनीति को खराब कर सकता है।
जबकि यशस्वी जायसवाल के खेलने का अंदाज भी काफी हद तक अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से मिलता है। यशस्वी भी पहली गेंद से ही गेंदबाजों को आड़े हाथों लेना शुरू कर देते हैं। चलिए आंकड़ों से जानते हैं कि कौन-सा खिलाड़ी टीम इंडिया में अपनी जगह को डिजर्व करता है।
यशस्वी जायसवाल के टी20 आंकड़े
बाएं हाथ से आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 8 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। जबकि उन्होंने अपना आखिरी मैच 30 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
बता दें कि, इस दौरान यशस्वी को टीम प्रबंधन ने 23 टी20 मैचों में मौका दिया है, जिसकी 22 पारियों में उन्होंने 36.15 की औसत और 164.31 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ 723 रन बनाए हैं।
इस दौरान यशस्वी ने एक शतक और 5 अर्धशतक बल्ले से ठोके हैं। जबकि यशस्वी ने साल 2024 में खेली 8 पारियों में 41.85 की औसत और 172.35 के स्ट्राइक रेट के साथ 283 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक ठोके थे।
Abhishek Sharma के खतरनाक आंकड़े
भारतीय टीम के बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 6 जुलाई 2024 को टीम इंडिया के लिए टी20 प्रारूप में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने अब तक 42 टी20 मैचों की 41 पारियों में 33.64 की औसत और 191.25 के स्ट्राइक रेट के साथ 1312 रन बनाए हैं।
इस दौरान उन्होंने दो शतक और 8 अर्धशतक ठोके हैं। बता दें कि, अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में 125 चौके मारे हैं तो इस दौरान उनके बल्ले से 89 गगन चुंबी छक्के निकले हैं। बता दें कि, अभिषेक का हालिया प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है, लेकिन उन्होंने अपने बल्ले के दम पर भारत को कई बड़े मैचों में जीत दिलाई है।
पाक फैंस की बदतमीजी और गालियों पर भड़की सलमान आगा की पत्नी, बोली ‘तुम लोग वर्ल्ड कप नहीं जीतोगे..'
टी20 में कौन-सा बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ?
आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) वर्तमान के नंबर एक बल्लेबाज हैं। खास बात ये है कि बैक टू बैक तीन बार जीरो पर आउट होने के बावजूद वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। जबकि साल 2026 की शुरुआत भी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने धमाकेदार अंदाज में की थी, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 में उनका बल्ला फिलहाल खामोश लग रहा है।
वहीं, दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में केवल तीन मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 48.33 की औसत और 168.60 के साथ कुल 145 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने एक शतक भी ठोका था। बता दें कि, दोनों ही बल्लेबाज टी20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, लेकिन वर्तमान मांग के अनुसार अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) स्क्वाड में बने हुए हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल अभी भी अपनी जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर