अभिषेक शर्मा vs रोहित शर्मा: बतौर ओपनर T20I में किसके आंकड़े बेहतर? जानें कौन निकल रहा सर्वश्रेष्ठ

Published - 15 Feb 2026, 03:10 PM | Updated - 15 Feb 2026, 03:21 PM

Abhishek Sharma

भारतीय क्रिकेट पिछले एक दशकों में काफी बदला है खासकर तेज़ गति से खेलने के मामले में लगभग देशों को पीछे छोड़ दिया है। भारत से पहले वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का टी20 क्रिकेट में बादशाह के रूप में देखा जाता था जिसे अब भारतीय टीम ने छिन लिया है। भारत को इस मुकाम पर पहुंचाने में रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों का बड़ा योगदान माना जाएगा। आइए जानते है रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बीच की टी20आई आंकड़े।

Abhishek Sharma और रोहित शर्मा में कौन बेहतर

Abhishek Sharma

अगर बात रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के शुरुआती करियर की तुलना करें तो अंतर चौंकाने वाला है। रोहित शर्मा ने अपने शुरुआती टी20आई करियर में एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की थी, जबकि अभिषेक ने पहले ही मैच से बतौर ओपनर अपनी छाप पहचान बनाई है।

फरवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, अभिषेक शर्मा ने लगभग 38 टी20आई मैचों में 1297 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 194.45 का रहा है। जबकि रोहित शर्मा ने अपने करियर के शुरुआती 38 मैचों में केवल 600 के करीब रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट भी 130 के आसपास था।

अभिषेक ने इस छोटे से अंतराल में 2 शतक और 8 अर्धशतक जड़कर अपनी लंबी पारी खेलने की क्षमता को साबित कर दिया है जबकि रोहित को अपना पहला टी20आई शतक लगाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था।

इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हरा सुपर-8 में जगह की पक्की, ग्रुप C से अब ये 2 टीमें कर रही क्वालीफाई

पावरप्ले में Abhishek Sharma का आक्रमण

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की सबसे बड़ी ताकत मैच का पहला 6 ओवर यानि पावरप्ले में उनकी निडर बल्लेबाजी है। रोहित शर्मा अपनी पारी की शुरुआत थोड़ा समय लेकर करते थे और फिर गियर बदलते थे, लेकिन अभिषेक पहली गेंद से ही अटैक करते हैं।

अभिषेक शर्मा भारत की ओर से टी20आई पावरप्ले में सबसे ज्यादा 3 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने रोहित शर्मा के 2 अर्धशतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

अभिषेक ने अपने शुरुआती 36 मैचों में ही 88 छक्के लगा दिए हैं। रोहित शर्मा ने अपने पूरे टी20आई करियर के 159 मैच में 205 छक्के लगाए थे, लेकिन अभिषेक जिस गति से बढ़ रहे हैं, वह इस रिकॉर्ड को बहुत जल्द पीछे छोड़ सकते हैं। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने साल 2025-26 के दौरान 931 की ऑल-टाइम हाई रेटिंग हासिल की, जो रोहित शर्मा के 733 के करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20आई रेटिंग से काफी अधिक है।

क्या रोहित शर्मा को रिप्लेस कर पाएंगे अभिषेक ?

आंकड़ों के लिहाज से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) वर्तमान में रोहित शर्मा के शुरुआती दिनों से कहीं आगे निकल चुके हैं। लेकिन क्रिकेट केवल आंकड़ों का खेल नहीं है। रोहित शर्मा की महानता उनके 17 साल के लगातार प्रदर्शन और कप्तानी में छिपी है।

अभिषेक शर्मा ने अभी केवल शुरुआत की है, हालांकि उनकी इरादा आधुनिक टी20 क्रिकेट की मांग के बिल्कुल अनुरूप है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ अभिषेक का प्रदर्शन बनाम न्यूजीलैंड हाल ही में 35 गेंदों में 84 रन यह दर्शाता है कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं।

यदि अभिषेक अपनी फिटनेस और कंसिस्टेंसी बनाए रखते हैं, तो वह भारत के सबसे सफल टी20 ओपनर के रूप में रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी बनेंगे।

बारिश के कारण कैंसिल हुआ IND vs PAK मैच, तो इस टीम को होगा फायदा, सुपर-8 में सीधे करेगी क्वालीफाई

Tagged:

team india Rohit Sharma abhishek sharma
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com