अभिषेक शर्मा बनाम फिल साल्ट: बतौर ओपनर दोनों के टी20I आंकड़ों की तुलना? जानें कौन निकल रहा बेस्ट
Published - 04 Feb 2026, 01:34 PM | Updated - 04 Feb 2026, 01:42 PM
Table of Contents
भारत में आक्रमक क्रिकेट खेले जाने के लिए युवराज सिंह को जाना जाता रहा है लेकिन टी20 क्रिकेट के मौजूदा दौर में अगर विसफोटक बल्लेबाजी की बात हो तो अभिषेक शर्मा को आप नहीं छोड़ सकते। मौजूदा दौर में ओपनिंग बल्लेबाजों की भूमिका पूरी तरह बदल चुकी है। अब टीमें ऐसे बल्लेबाजों को तरजीह देती हैं जो पहली ही गेंद से विस्फोटक शुरूआत कर सकें। इस श्रेणी में भारत के अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और इंग्लैंड के फिल साल्ट दो सबसे खतरनाक नाम बनकर उभरे हैं।
Abhishek Sharma का टी20I में स्ट्राईक रेट
भारतीय युवा सनसनी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने काफी कम समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फरवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, अभिषेक ने 38 टी20I मैचों की 37 पारियों में लगभग 37.06 की औसत से 1297 रन बनाए हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात उनका 194.74 का स्ट्राइक रेट है, जो उन्हें दुनिया के अन्य सलामी बल्लेबाजों से अलग खड़ा करता है। अभिषेक के नाम टी20I में दो शतक और आठ अर्धशतक दर्ज हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर भारतीय क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज पचासा लगाया।
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की सबसे बड़ी ताकत पावरप्ले का फायदा उठाना है, वे दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने पावरप्ले के भीतर ही तीन बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। उनका उच्चतम स्कोर 135 रन है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। फिलहाल वे 929 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं।
इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट

दूसरी तरफ इंग्लैंड के फिल साल्ट हैं, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। साल्ट ने अब तक 52 टी20I मैचों में 37.79 की औसत से 1587 रन बनाए हैं। साल्ट का स्ट्राइक रेट 166.53 का है, जो कि शानदार है हालांकि यह अभिषेक की तुलना में थोड़ा कम है। साल्ट के नाम टी20I में चार शतक और सात अर्धशतक हैं, जो उनकी लंबी पारियां खेलने की क्षमता को दिखाता है।
उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 141 रन बनाकर नॉटआउट रहने का है। साल्ट की खासियत यह है कि वे स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ समान रूप से प्रभावी हैं। वे वर्तमान में आईसीसी टी20I रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं और अभिषेक शर्मा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। साल्ट ने इंग्लैंड को कई बार विस्फोटक शुरुआत दिलाई है, खासकर वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके शतक उनके करियर की बड़ी उपलब्धियां रहे हैं।
रणजी खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर USA के खिलाफ मौका देने की जिद्द पर अड़े
Abhishek Sharma और फिल साल्ट आमने-सामने
जब हम अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और फिल साल्ट के आंकड़ों की तुलना करते हैं, तो कुछ रोचक तथ्य सामने आते हैं। स्ट्राइक रेट के मामले में अभिषेक 194.7, साल्ट के 166.5 से काफी आगे हैं, जिसका मतलब है कि अभिषेक कम गेंदों में अधिक प्रभाव डालते हैं। हालांकि, बड़े स्कोर बनाने के मामले में साल्ट के चार शतक अभिषेक के दो शतकों पर भारी पड़ते हैं। औसत के मामले में दोनों लगभग बराबर 37-38 के आसपास हैं लेकिन अभिषेक की पावरप्ले में बाउंड्री लगाने की फ्रीक्वेंसी साल्ट से बेहतर है।
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपने करियर में अब तक 88 छक्के लगाए हैं, जबकि साल्ट के नाम 77 छक्के हैं, बावजूद इसके कि साल्ट ने अधिक मैच खेले हैं। अभिषेक की स्पिन गेंदबाजी का विकल्प उन्हें एक एक्सट्रा लाभ देता है। यदि आप सिर्फ इम्पैक्ट और विस्फोटक शुरुआत देखते हैं, तो अभिषेक शर्मा थोड़ा आगे नजर आते हैं, लेकिन अनुभव और बड़े शतकों के लिहाज से फिल साल्ट का पलड़ा भारी है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर