अभिषेक vs हेड vs साल्ट vs निशंका: वर्तमान समय में T20I में कौन सबसे बड़ा ओपनर? STATS से समझें कौन चारों में नंबर-1

Published - 17 Feb 2026, 05:49 PM | Updated - 17 Feb 2026, 06:08 PM

Abhishek Sharma

T20I क्रिकेट का मौसम चल रहा है और ऐसे में सभी क्रिकेट प्लेइंग नेशन टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा ले रहे हैं। आईसीसी का यह टूर्नामेंट अब सुपर-8 के दौर में कुछ ही दिनों में पहुंचने वाला है। 21 फरवरी से सुपर-8 शुरू होना है और 22 फरवरी को भारतीय टीम का साउथ अफ्रिका से सुपर आठ का पहला मुकाबला होना है।

आईए जानते इस विश्व कप में टी20 के चार दिग्गज के बारे में जिसने अपने पारियों से टी20 क्रिकेट में खलबली मचाई है, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), ट्रेविस हेड, फिल साल्ट और पथुम निशंका में से कौन है बेहतर।

भारत के उभरते सितारे Abhishek Sharma

Abhishek Sharma

टीम इंडिया फिलहाल टी20 विश्व कप 2026 में अभी सबसे उम्दा प्रदर्शन कर रही है। खास कर भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन धमाल मचाए हुए हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे भारत के एक और ओपनर की जिसने भारत के अंदर टी20 क्रिकेट की परिभाषा को बदला है। एक वक्त था जब भारत में क्रिकेटर शुरुआत में सेट होना चाहते थे उसके बाद हीटींग पर स्वीच करना चाहते थे लेकिन अभिषेक (Abhishek Sharma) और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी ने इस मिथ्या को खत्म कर नई परिभाषा गढ़ी।

अगर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की T20I स्टेट्स की बात करे तो 2024 से 2026 के 17 फरवरी तक इन्होंने 40 मैच खेले जिसमें 35 के औसत से 1297 रन बनाएं हैं। इनके नाम दो शतक और आठ अर्धशतक शामिल है। अभिषेक के नाम जीतना अच्छा रिकार्ड दर्ज हो रहा उसी में एक खराब रिकार्ड भी बनता जा रहा है जो शुन्य पर आउट होने का है।

अब तक अभिषेक पांच बार शुन्य पर आउट हो चुके हैं, जिसमें से दो बार शुन्य पर आउट होने का रिकार्ड विश्व कप 2026 में ही दर्ज है। इनके नाम 135 रन का हाऐस्ट स्कोर है। अब तक के 39 पारियों में अभिषेक शर्मा 88 छक्के और 123 चौके लगा चुके हैं। इनका टी20I में सबसे खास रिकार्ड में से एक 193 का स्ट्राईक रेट है।

जेल में जाकर चक्की पीस चुके हैं टीम इंडिया के ये 5 बड़े क्रिकेटर, खतरनाक और घिनौने आरोपों की पा चुके सजा

ट्रेविस हेड भारतीय युवा Abhishek Sharma से पीछे

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक ट्रेविस हेड का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर अब तक बेहद विस्फोटक रहा है। फरवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, हेड ने अब तक 52 टी20आई मैचों में लगभग 1,303 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 91 रन रहा है। 155 से अधिक की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ, वे टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। लेकिन अगर यहां अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से तुलना की जाए तो इस मुकाबले में ट्रेविस हेड काफी पीछे नजर आते हैं।

हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 29 गेंदों में 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि वह अब तक इस प्रारूप में शतक नहीं जड़ पाए हैं, लेकिन 6 अर्धशतकों के साथ उन्होंने कई मौकों पर ऑस्ट्रेलिया को खतरनाक शुरुआत दिलाई है। वे मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की अपनी क्षमता और स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक रुख के लिए जाने जाते हैं।

इंग्लैंड का फायर पावर फिल साल्ट

इंग्लैंड के आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर वर्तमान में नई ऊंचाइयों पर है। फरवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, साल्ट ने 56 टी20आई मैचों की 52 पारियों में लगभग 1,648 रन बनाए हैं।

उनका बल्लेबाजी औसत 35.82 और स्ट्राइक रेट 166.67 का है, जो उन्हें इस प्रारूप का सबसे खतरनाक खिलाड़ी बनाता है। उनके नाम टी20आई में 4 शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 141 नाबाद रनों की ऐतिहासिक पारी उनका सर्वोच्च स्कोर है। साल्ट ने मात्र 39 गेंदों में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज टी20आई शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

वह वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो टी20आई शतक लगाने वाले पहले अंग्रेज खिलाड़ी हैं। साल्ट 2022 टी20 विश्व कप विजेता इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे और वर्तमान में आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं। हालांकि साल्ट अभिषेक शर्मा से नीचे नजर आते हैं क्योंकि इनका स्ट्राइक रेट अभिषेक से कम है।

श्रीलंका के छुपे रुस्तम पथुम निशंका

श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पाथुम निसांका का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर वर्तमान में अपने उंचाईयों को छू रहा है। फरवरी 2026 तक के अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, निसांका ने 87 टी20आई मैचों में लगभग 2,574 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 31.77 और स्ट्राइक रेट 128.63 का रहा है।

उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 52 गेंदों में नाबाद 100 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ा है। इस पारी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

उनके नाम अब टी20आई में 2 शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज निसांका श्रीलंका के लिए इस प्रारूप में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनकी निरंतरता ने श्रीलंका को वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अगर चारो ओपनर बल्लेबाजों का निष्कर्ष निकाला जाए तो रन के मामले पाथुम निसांका बाजी मारते दिख रहे हैं लेकिन इनका स्ट्राईक रेट और औसत अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से कम है। ऑवरऑल ओपनींग के लिए अभिषेक शर्मा सबसे परफेक्ट बल्लेबाजों में गिने जाएंगे।
इन 2 भारतीय खिलाड़ियों ने किया अब तक वर्ल्ड कप में निराश, सुपर-8 की प्लेइंग इलेवन से कोच गंभीर कर सकते ड्रॉप

Tagged:

team india abhishek sharma Travis Head Phil Salt Pathum Nisanka
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com