जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से अभिषेक शर्मा बाहर, नहीं खेल पाएंगे मैच, CSK का बल्लेबाज लेगा जगह
Published - 23 Feb 2026, 04:41 PM | Updated - 23 Feb 2026, 04:57 PM
Table of Contents
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से पहले उम्मीद थी कि अभिषेक शर्मा का टूर्नामेंट काफी शानदार जाएगा और वह अपने बल्ले की धूम से प्रशंसकों का खूब मनोरंजन करेंगे। लेकिन शुरुआती चार मैचों में वह केवल 15 रन बनाने में सफल हुए हैं, जबकि यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ वह खाता तक नहीं खोल पाए थे।
ऐसे में टीम प्रबंधन अब बड़ा फैसला लेते हुए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से ड्रॉप कर सकता है और उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी को अंतिम एकादश में खिलाया जा सकता है। बता दें कि, भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
क्यों बाहर होंगे Abhishek Sharma?
बाएं हाथ के खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के लिए टी20 विश्व कप 2026 का टूर्नामेंट ठंडा रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अभिषेक गोल्डन डक पर आउट हुए थे।
जबकि नामीबिया वाले मैच में वह बाहर रहे थे तो पाकिस्तान के मैच में उन्होंने चार गेंदों पर एक भी रन नहीं बनाया था और नीदरलैंड्स के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का यही हाल था।
हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में अभिषेक ने चौके से खाता जरूर खोला था, लेकिन इसके बाद भी वह 12 गेंदों पर सिर्फ 15 रन ही बना सके थे। चौंकाने वाली बात ये है कि इन 12 गेंदों पर अभिषेक शर्मा का सिर्फ संघर्ष देखने को मिला था, न कि उनकी क्लास।
CSK का बल्लेबाज लेगा जगह
कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को साबित करने के लिए चार मौके दे चुके हैं और पांचवें में उनको मौका मिलना बेहद मुश्किल लग रहा है। दरअसल, भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अंतिम दो मैच जीतना बेहद जरूरी है, और ऐसे में अभिषेक शर्मा को ड्रॉप करने उनकी जगह संजू सैमसन को खिलाया जा सकता है।
बता दें कि, संजू को नामीबिया के खिलाफ खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 8 गेंदों पर तेज तर्रार 22 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन छक्के और एक चौका देखने को मिला था। हालांकि, संजू की ये पारी केवल 22 रन की थी, लेकिन वह लय में नजर आ रहे थे, जबकि नेट्स में भी उनके बल्ले से अच्छी गेंद निकल रही हैं। बता दें कि, संजू आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे।
संजू के आने से आएगी मजबूती
संजू सैमसन को अगर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो भारत एक तीर से दो शिकार कर सकता है। दरअसल, संजू सैमसन के आने से टीम में एक दाएं हाथ के बल्लेबाज की वापसी शीर्ष क्रम में होगी। ऐसा करने पर विरोधी टीम शुरुआती ओवरों में ऑफ गेंदबाजों को लगाने की भूल बिल्कुल नहीं करेगी, क्योंकि संजू ऑफ स्पिन को काफी अच्छी तरह से खेलते हैं।
जबकि इससे पहले अभिषेक (Abhishek Sharma), ईशान और तिलक के होने के कारण पहला ओवर ऑफ स्पिन गेंदबाजों को सौंपा जा रहा था। जहां पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान सलमान अली आगा ने गेंदबाजी की और अभिषेक शर्मा को फंसाया तो नीदरलैंड्स की ओर से आर्यन दत्त ने पहला ओवर डाला और फिर अभिषेक (Abhishek Sharma) का शिकार किया।
जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला ओवर एडन मार्करम डालने आए और इस बार ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत के शीर्ष क्रम को किस कदर ऑफ स्पिनरों ने परेशान किया हुआ है।
कितने रूपये का हैं IND vs ZIM मैच का टिकट? कहां और कैसे कर पाएंगे बुक, जानें पूरी डिटेल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर