अभिषेक शर्मा लप्पेबाज बल्लेबाज, उसे OUT करना बेहद आसान: मोहम्मद आमिर
Published - 14 Feb 2026, 11:04 AM | Updated - 14 Feb 2026, 11:05 AM
टी20 विश्व कप के हाई-वोल्टेज मुकाबलों से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है। पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने विस्फोटक भारतीय युवा बल्लेबाज (Abhishek Sharma) पर तीखा हमला बोला है। मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को कहा है कि अभिषेक के पास तकनीकी मजबूती की कमी है और वह लप्पेबाज हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आउट करना बेहद आसान है। आपको बते दें अभिषेक शर्मा को वर्तमान में भारतीय टीम का सबसे विस्फोटक ओपनर माना जाता है।
Abhishek Sharma सिर्फ एक स्लॉगर हैं: आमिर

पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक हालिया इंटरव्यू में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की बल्लेबाजी शैली पर सवाल उठाए हैं। आमिर ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो अभिषेक शर्मा केवल एक स्लॉगर बल्लेबाज हैं। मतलब आमिर का मानना है कि उनके पास स्लोग खेलने के अलावा कोई शॉट नहीं है। उनकी तकनीक में काफी खामियां हैं जिसके कारण उनके फेल होने की संभावना हमेशा ज्यादा रहती है।
वह कोई तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज नहीं हैं जो पिच पर टिक कर खेल सकें। उनके खेलने का तरीका जोखिम भरा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के सामने यह लंबे समय तक काम नहीं आने वाला है। आपको बता दें मोहम्मद आमिर संन्यास के बाद वापसी करने पर अपने उस प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाएं जिसके लिए जाने जाते थे। अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी को विश्व भर के दिग्गजों ने सराहा है।
राजस्थान रॉयल्स फैंस को सरप्राइज! कप्तानी के लिए चुना गया ये खिलाड़ी, नहीं बने जडेजा-जायसवाल
Abhishek Sharma को बॉडी लाइन और स्लो बॉल्स से आउट किया जा सकता है: आमिर
मोहम्मद आमिर ने केवल आलोचना ही नहीं किया बल्कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को आउट करने का सीक्रेट प्लान भी साझा किया। आमिर के अनुसार ऐसे बल्लेबाजों को टैकल करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। अगर आप उन्हें बॉडी लाइन मतलब शरीर के पास पर गेंदबाजी करते हैं तो वे असहज हो जाते हैं।
साथ ही अभिषेक शर्मा धीमी गति की गेंदों के खिलाफ भी काफी संघर्ष करते नजर आएं हैं। उन्हें लगता है कि वे हर गेंद पर प्रहार कर सकते हैं, और यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है जिसे चतुर गेंदबाज आसानी से भुना सकता है। इनके इस बयान के बाद तो कई सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि एक बार एक-एक ओवर का मैच कर ही लो। हालांकि अभिषेक शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर अभी भी संशय बना हुआ है।
Abhishek Sharma का आंकड़ा से साफ होगा नजरिया
मोहम्मद आमिर के इस बयान के बाद भारतीय प्रशंसकों ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का बचाव करना शुरू कर दिया है। अभिषेक ने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं।
फैंस का मानना है कि आधुनिक टी20 क्रिकेट में स्लॉगिंग नहीं बल्कि इम्पैक्ट मायने रखता है। अभिषेक का स्ट्राइक रेट और पहली ही गेंद से दबाव बनाने की खासियत उन्हें अलग खिलाड़ी बनाता है। 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में अब देखना यह होगा कि क्या आमिर की बात सच होता है या अभिषेक अपने बल्ले से करारा जवाब देते हैं।
अभिषेक शर्मा का टी20 करियर पर एक नजर डाले तो अभिषेक तेज शुरुआत करने में माहिर हैं औऱ पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों में शामिल है। स्पिनरों के खिलाफ अभिषेक का छक्का लगाने का औसत दुनिया में सबसे बेहतर है। अभिषेक का मानसिकता हमेशा से निडर बल्लेबाजी और टीम के लिए निस्वार्थ खेलना रहा है।
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की अपडेटेड टीम की घोषणा, 6 शादीशुदा 8 बैचलर 1 तलाकशुदा को मौका
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर