अभिषेक शर्मा हुए अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर, पाकिस्तान मुकाबले में भी खेलना संदिग्ध
Published - 11 Feb 2026, 10:20 AM | Updated - 11 Feb 2026, 01:06 PM
Table of Contents
Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा मुकाबला भारत को 12 फरवरी, 2026 के दिन नामीबिया के खिलाफ खेलना है. लेकिन उससे पहले ही अभिषेक शर्मा बीमार हो गए हैं. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है. मंगलवार के दिन भी स्टार बैटर ने अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया है. ऐसे में उनका नामीबिया के अलावा पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला में भी खेलना मुश्किल लग रहा है. अभिषेक के बीमार होने की वजह से टीम इंडिया मुसीबतों में घिरती हुई दिखाई दे रही है.
अहम मुकाबले से पहले अस्पताल में भर्ती हुए Abhishek Sharma
🚨 UPDATE ON ABHISHEK SHARMA 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 11, 2026
- Abhishek Sharma was admitted in hospital on Monday & remained hospitalised on Tuesday. His health deteriorated on Sunday during team dinner at Gautam Gambhir's home. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/Ma2NAOoMod
दरअसल, नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया प्रैक्टिस में लगी हुई है. लगभग सभी खिलाड़ी मंगलवार 10 फरवरी के दिन ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा बने थे. ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी कमबैक के बाद टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में जुड़ चुके हैं, वहीं, इस दौरान अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) मैदान से गायब दिखाई दिए. कोच रायन टेन डोइशे ने बताया कि स्टार खिलाड़ी अभी बीमारी है. उन्होंने कहा, "अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को अभी पेट संबंधी समस्या है. हमें उम्मीद है कि वो 2 दिन में पूरी तरह फिट हो जाएंगे और अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे."
गंभीर के घर डिनर के दौरान बिगड़ी तबियत

गौरतलब है कि यूसए के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पहली गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद वह मैदान पर भी नजर नहीं आए, और एक ओवर फील्डिंग भी नहीं कर पाए. अभिषेक इस दौरान ही इतने बीमार हो गए थे कि मैच खत्म होने के बाद भी वह विरोधी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने तक के लिए बाहर नहीं निकले. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक शर्मा को सोमवार के दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अगले दिन भी वह वहीं रहे. माना जा रहा है कि गौतम गंभीर के घर टीम डिनर के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई थी.
नामीबिया मुकाबले से बाहर हुए अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) टीम इंडिया को वो खतरनाक ओपनर हैं, जिनके आगे बड़े से बड़े गेंदबाज भी खौफ खाते हैं. वह एक ओवर में ही बल्ले से छक्के बरसाने का अनुभव रखते हैं. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर का ब्रह्मास्त्र कहे जा रहे थे. लेकिन अभिषेक की अचानक बीमार होने की वजह से टीम इंडिया पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है.
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अस्पताल में भर्ती होने की वजह से स्टार बैटर नामीबिया मुकाबले से बाहर हो गए हैं. इतना ही नहीं पाकिस्तान के खिलाफ खेलना भी उनका तय नहीं है. अगर वह फिट नहीं हो पाते हैं तो 15 फरवरी के दिन पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से अभिषेक शर्मा का पत्ता साफ होना पक्का है.
रोहित या कोहली ? अफगानी ऑलराउंडर गुलाबदीन नायब ने बताया किसके साथ करना चाहेंगे बल्लेबाजी
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर