अभिषेक-हेड-साल्ट कौन हैं टी20 क्रिकेट का नंबर-1 ओपनर बल्लेबाज, इन STATS से सच्चाई आई सामने

Published - 27 Jan 2026, 03:46 PM | Updated - 27 Jan 2026, 03:55 PM

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: टी20 क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाज का रोल पिछले कुछ सालों में पूरी तरह बदल गया है। अब ओपनर से सिर्फ टिककर खेलने की उम्मीद नहीं होती, बल्कि शुरुआत से ही तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होती है। पावरप्ले के छह ओवरों में रनरेट तय हो जाता है और वहीं से मैच का रुख भी बदलने लगता है।

इसी वजह से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), ट्रैविस हेड और फिल सॉल्ट जैसे बल्लेबाज लगातार चर्चा में बने हुए हैं, क्योंकि तीनों अपने-अपने अंदाज़ में टीम को तेज और असरदार शुरुआत दिलाने में सक्षम हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि इन तीनों में टी20 क्रिकेट का नंबर-1 ओपनर बल्लेबाज कौन है। इस लेख में हम इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल-शैली और आँकड़ों के आधार पर इसी सवाल का जवाब तलाशेंगे।

Abhishek Sharma : तेज रन और आक्रामक सोच

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बहुत कम समय में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को एक विस्फोटक ओपनर के रूप में साबित किया है। उनका खेल शुरू से ही आक्रामक रहता है और वे पावरप्ले में गेंदबाजों पर दबाव बनाने में माहिर हैं।

टी20I करियर में अभिषेक (Abhishek Sharma) अब तक 36 मैच खेल चुके हैं, जिनकी 35 पारियों में उन्होंने 1267 रन बनाए हैं। उनका औसत करीब 38 और स्ट्राइक रेट लगभग 195 का है, जो टी20 फॉर्मेट में बेहद प्रभावी माना जाता है।

इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 135 रन रहा है। अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनके नाम 8 अर्धशतक और 2 शतक दर्ज हैं, जो यह दिखाता है कि वे तेज शुरुआत के साथ बड़ी पारियां भी खेलने की क्षमता रखते हैं।

हाल ही में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज टी20I फिफ्टी है। इस लिस्ट में उनसे आगे केवल युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 12 गेंदों में यह कारनामा किया था।

इन आँकड़ों और हालिया प्रदर्शन से साफ है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) मौजूदा दौर में भारत के सबसे आक्रामक और प्रभावशाली टी20 ओपनरों में गिने जा रहे हैं।

ट्रैविस हेड: अनुभव और संतुलन का दूसरा नाम

ऑस्ट्रेलिया के विष्फोटक सलामी बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड को सिर्फ टी20 नहीं, बल्कि हर फॉर्मैट में भरोसेमंद बल्लेबाज माना जाता है। उनकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि वे हालात के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं। जरूरत हो तो पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत करते हैं और अगर विकेट संभालना हो तो जिम्मेदारी के साथ पारी को आगे बढ़ाते हैं।

टी20 इंटरनेशनल आँकड़ों पर नजर डालें तो ट्रैविस हेड अब तक 47 मैच खेल चुके हैं और 45 पारियों में 1197 रन बना चुके हैं। उनका औसत करीब 29 का है, जबकि स्ट्राइक रेट लगभग 157 रहता है, जो बताता है कि वे तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं। टी20I में उनका सर्वोच्च स्कोर 91 रन है और उनके नाम 5 अर्धशतक दर्ज हैं।

हेड का अनुभव उन्हें खास बनाता है। बड़े मैचों और दबाव वाली परिस्थितियों में उनका शांत रवैया और साफ शॉट-सेलेक्शन टीम को स्थिर शुरुआत देता है, जिससे मिडिल ऑर्डर पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता।

फिल सॉल्ट: तुरंत असर डालने वाला बल्लेबाज

फिल सॉल्ट टी20 क्रिकेट के उन ओपनरों में गिने जाते हैं जो शुरुआत से ही मैच की दिशा बदलने की क्षमता रखते हैं। उनका खेल पूरी तरह आक्रामक है और वे पावरप्ले में गेंदबाजों पर बिना रुके हमला करते हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सॉल्ट अब तक 50 मैच खेल चुके हैं और 46 पारियों में 1540 रन बना चुके हैं। उनका औसत करीब 38.5 का है, जबकि स्ट्राइक रेट लगभग 168 रहता है, जो उनकी तेज रन बनाने की काबिलियत दिखाता है। टी20I में उनका सर्वोच्च स्कोर 141 रन है और इस फॉर्मैट में उनके नाम 7 अर्धशतक और 4 शतक दर्ज हैं।

कम गेंदों में ज्यादा रन बनाना फिल सॉल्ट की सबसे बड़ी ताकत है और यही वजह है कि वे टी20 क्रिकेट में सबसे खतरनाक ओपनरों में माने जाते हैं।

तीनों की तुलना में कौन सबसे बेहतर

तीनों ओपनरों के आँकड़े और खेलने की शैली देखने के बाद अगर किसी एक नाम को मौजूदा दौर में सबसे आगे रखा जाए, तो वह अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हैं। अभिषेक न सिर्फ तेजी से रन नहीं बनाते, बल्कि पावरप्ले में लगातार मैच का टोन सेट करते हैं। उनका स्ट्राइक रेट, बड़े स्कोर और रिकॉर्ड तोड़ पारियां यह दिखाती हैं कि वे शुरुआत के छह ओवरों में ही विपक्षी टीम को दबाव में ला सकते हैं।

ट्रैविस हेड अनुभव और संतुलन के खिलाड़ी हैं और फिल सॉल्ट त्वरित असर डालने में माहिर हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) इन दोनों के मुकाबले ज्यादा निरंतर और आक्रामक प्रभाव छोड़ते हैं। सबसे कम गेंदों में 5000 टी20 रन, टी20I में शतक, कई बेहद तेज अर्धशतक और हालिया दूसरा सबसे तेज भारतीय फिफ्टी जैसे रिकॉर्ड उन्हें अलग स्तर पर खड़ा करते हैं।

इसलिए मौजूदा फॉर्म, प्रभाव और आँकड़ों के आधार पर देखा जाए तो टी20 क्रिकेट में इस समय सबसे असरदार ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा को आगे रखा जा सकता है।

ये भी पढ़े : 3 बल्लेबाज, 7 ऑलराउंडर, 5 बॉलर, न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम 2 टी20 के लिए टीम इंडिया की घोषणा

Tagged:

abhishek sharma Phil Salt Trevis Head Best T20 opener in cricket
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com