अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा का कटा पत्ता, कोच गंभीर ने इशारों-इशारों में बताया कौन करेगा अब ओपनिंग
Published - 21 Feb 2026, 01:18 PM | Updated - 21 Feb 2026, 01:23 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले की तैयारी में जुटी है। इस महत्वपूर्ण मैच से पहले भारतीय खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। कोच गौतम गंभीर ने प्रैक्टीस सेशन के दौरान जो संकेत दिए हैं, उससे साफ लग रहा है कि टीम की सलामी जोड़ी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। खराब फॉर्म से जूझ रहे युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है।
Abhishek Sharma की लगातार तीन डक बनी आफत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के युवा स्टार अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के लिए वक्त कुछ ठीक नहीं चल रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अब उन पर टीम से बाहर होने की तलवार लटक गई है।
अभिषेक ने यूएसए, पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ खाता खोले बिना अपना विकेट गंवाया। इस खराब प्रदर्शन के कारण न केवल उनकी तकनीक पर सवाल उठ रहे हैं।
बल्कि टीम मैनेजमेंट के धैर्य की परीक्षा भी हो रही है। कोच गंभीर ने नेट सेशन के दौरान अभिषेक को बल्लेबाजी के बजाय गेंदबाजी पर अधिक ध्यान देते देखा, जो इस बात का साफ इशारा है कि वे अगले मैच की शुरुआती प्लान का हिस्सा नहीं होने वाले हैं।
अफ्रीका से भिड़ंत से पहले टीम इंडिया में बदलाव तय, संजू-कुलदीप को मौका, ये स्टार होगा बाहर
संजू सैमसन का लंबा नेट सेशन किस ओर ईशारा ?

अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में संजू सैमसन ने सबका ध्यान खींचा। जहां एक ओर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे थे वहीं संजू सैमसन ने करीब दो घंटे तक नेट्स पर पसीना बहाया।
संजू ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों का सामना किया और कई शानदार शॉट्स लगाए। कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच ने भी संजू की बल्लेबाजी का बारीकी से निरीक्षण किया।
संजू की यह कड़ी मेहनत इशारा कर रही है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईशान किशन के साथ वे ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बाहर होने वाली बात पर कई दिग्गजों ने बात को नकारा था।
क्या होगा कोच गंभीर का मास्टर प्लान
कोच गौतम गंभीर हमेशा से एक्सपेरीमेंट को अहमियत देते आए हैं। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की हालिया विफलताओं ने भारत के टॉप ऑर्डर को दबाव में डाल दिया है। गंभीर का मानना है कि सुपर-8 जैसे नॉकआउट मुकाबलों में आप एक ही गलती बार-बार नहीं दोहरा सकते।
दक्षिण अफ्रीका के पास कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया जैसे तेज गेंदबाज हैं, जिनका सामना करने के लिए संजू सैमसन का अनुभव टीम के काम आ सकता है।
गंभीर ने साफ संकेत दिए हैं कि इशान और संजू की जोड़ी दाएं और बाएं हाथ का बेहतर संयोजन बनाएगी, जिससे विपक्षी गेंदबाजों की लय बिगाड़ना आसान होगा। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के लिए यह ब्रेक खुद पर काम करने का एक मौका हो सकता है।
अफ्रीका से भिड़ंत से पहले टीम इंडिया में बदलाव तय, संजू-कुलदीप को मौका, ये स्टार होगा बाहर
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर