अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, इस मैच से करेंगे टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी
Published - 12 Feb 2026, 11:19 AM | Updated - 12 Feb 2026, 11:30 AM
टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने अमेरिका के खिलाफ एक रोमांचक जीत दर्ज की है। इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में नाबाद 84 रनों की जादुई पारी खेली। अब 12 फरवरी यानि आज भारत का नामीबिया के खिलाफ मुकाबला होना है। इसी बीच भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी राहत भरी खबर है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
संजू सैमसन को नामीबिया के खिलाफ मिल सकता है मौका

भारतीय टीम आज 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेलने को तैयार हैं। इस मुकाबले में केरला के धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन को खेलने का मौका मिल सकता है। उन्हें इस बार संजू सैमसन या रिंकू सिंह की जगह नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जगह खेलने का मौका मिलेगा। आपको बता दे संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पूरी तरह विफल रहे उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं आई जिसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप में प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया।
भारतीय टीम में कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने मौका मिलने पर शानदार प्रदर्शन किया लेकिन मौजूदा समीकरण में उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही। हालांकि IND vs NAM मैच में संजू को फिर से आजमाया जा सकता है।
Abhishek Sharma को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज
भारत के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पिछले दिनों हॉस्पिटल में एडमिट थे लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के न होने से टीम को तगड़ा झटका लग सकता था लेकिन उनकी वापसी से टीम की आस फिर से जग गई है और स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन लगने की उम्मीद है। हालांकि अभिषेक को नामीबिया के खिलाफ आराम दिया जा सकता है।
उन्हें एक मैच का आराम बेहद जरूरी होगा क्योंकि हाल ही में उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है। अभिषेक का पाकिस्तान के खिलाफ खेलना बेहद अहम माना जा रहा क्योंकि उस दिन भारत हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। टीम के स्टार ओपनर ईशान किशन भी पिछले दिनों बुमराह की यॉर्कर पर चौटिल हो गए थे। हालांकि उनपर कोई स्पष्टीकरण अभी नहीं आया है। लेकिन अगर चोट तेज़ होगी तो टीम के लिए ये भी सदमे जैसा होगा।
Abhishek Sharma को हुआ था पेट में इंफेक्शन
भारत के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे मुकाबले से पहले बीमार हो गये थे। भारतीय टीम को अभिषेक की नामौजूदगी से बड़ा झटका लग सकता था। यूएसए के खिलाफ मैच के दौरान अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को फील्डिंग करते देखा गया था जिसके बाद वो पूरी मैच में फील्डिंग करने नहीं आये।
बताया जा रहा था कि उनके साथ साथ बुमराह की भी तबियत खराब थी लेकिन अब वह पूरी तरह सही से फिट हो चुके हैं। दोनों खिलाड़ी स्वस्थ हैं और मैदान में आने को तैयार है। हालांकि अभिषेक को कुछ आराम के लिए वक्त दिया जाएगा। इस स्थिति में इंडिया टीम में अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को दिया जा सकता है।
अगर इस बार भी संजू सैमसन मौका को भुनने में असफल रहे तो टी 20 विश्व कप के बाद शायद ही वो टीम में दिखेंगे। फैंस की नजरिया से देखे तो सैमसन को गौतम गंभीर की कमिटमेंट ने टीम में बना रखा है नहीं तो उन्हें टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता था। उनके पिछले 20 पारी का रिकॉर्ड देखे तो बेहद खराब रहा है।
टीम इंडिया को लगा एक और झटका, ईशान किशन हुए चोटिल, अब नामीबिया के खिलाफ होंगे मैच से बाहर
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर