पाकिस्तान टीम पर कहर बरपाने के लिए अभिषेक शर्मा ने रातोंरात बुलाया खास शख्स, अब इसी के दम पर जड़ेंगे चौके-छक्के

Published - 12 Feb 2026, 02:53 PM | Updated - 12 Feb 2026, 02:54 PM

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को ऐतिहासिक मुकाबला होने वाला है. जिसकी तैयारी में अभिषेक शर्मा भी जुट गए हैं. हालांकि, वह पेट के इन्फेकशन से जूझ रहे हैं. जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा था. लेकिन अब वह डिस्चार्ज होकर मैदान पर लौट चुके हैं. लेकिन अभिषेक (Abhishek Sharma) अभी फिट नहीं है. इसी वजह से वह नामीबिया के खिलाफ मैच भी नहीं खेल पाएंगे.

दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले की तैयारी करने के लिए भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने खास शख्स को दिल्ली बुलाया है.

Abhishek Sharma ने इस खास शख्स को बुलाया दिल्ली

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) यूएसए के खिलाफ मैच के दौरान से ही पेट की बीमारी से जूझ रहे हैं. वह जीरो रन पर आउट होकर पवेलिनयन लौट गए थे. इसके बाद वह ना फील्डिंग कर पाए ना ही डग आउट में नजर आए. इतना ही नहीं मुकाबला खत्म होने के बाद वह USA के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए भी मैदान पर नहीं लौटे.

इसके बाद वह टीम इंडिया के साथ कोच गौतम गंभीर के घर डिनर पर गए थे. लेकिन वहां भारतीय स्टार की तबियत ज्यादा खराब हो गई. जिस वजह से उन्हें तुंरत अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा. अब दो दिन बाद अभिषेक (Abhishek Sharma) को छुट्टी मिल गई है. हालांकि, अभी उनकी तबियत नाजुक है. जिस कारण वह नामीबिया के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे.

वहीं, 15 फरवरी को कोलंबों में पाकिस्तान के ख‍िलाफ हाईवोल्टेज मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने अपने पर्सनल ट्रेनर को दिल्ली बुलाया है. जो कि उनके साथ भारतीय टीम के कोलंबा रवाना होने तक साथ रहेंगे.

अजिंक्य रहाणे ने चुनी ऑल टाइम इलेवन, सचिन-कोहली जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को नहीं दी जगह

अभिषेक शर्मा का टी20i प्रदर्शन

25 साल के अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) भारतीय टीम के उभरते हुए क्रिकेटर हैं, वह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने कम समय में टी20 क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है. भारतीय ओपनर ने अब तक भारत के लिए 39 टी20i मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 194.4 के स्ट्राइक रेट और 36.0 के औसत से 1297 रन बनाए हैं.

इसके अलावा अभिषेक शर्मा के नाम 20 ओवर के फॉर्मेट में कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं. वह 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. साथ ही वह साल 2025 में एक कैलेंडर वर्ष में 100 से अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं.

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?

टीम इंडिया ने अमेरिका के खिलाफ जीत से आईसीसी टूर्नामेंट की शुरूआत की थी. अब भारत को नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी रविवार के दिन दूसरा मुकाबला खेलना है. दोनों टीमों के बीच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ ग्रुप मैच खेलने के लिए कोलंबो के लिए उड़ान भरेगी.

बता दें कि 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंडियन टीम और पाक के बीच महायुद्ध होगा. जिसके लिए दोनों टीमें जोश से भरी हुई है.

बाबर आजम बनाम विराट कोहली: दोनों की पढ़ाई-लिखाई और धन-दौलत में कितना अंतर? एक निकल रहा राजा भोज, दूसरा गंगू तेली

Tagged:

team india IND vs PAK abhishek sharma T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

हां, लेकिन अधिकारिक रूप से ऐलान नहीं हुआ है

15 फरवरी रविवार को IND vs PAK मैच होगा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com