अभिषेक-संजू-हार्दिक-वैभव ने बताए अपने आइडल क्रिकेटर्स के नाम, चारों प्लेयर्स ने चुने ये 4 दिग्गज
Published - 16 Mar 2026, 12:08 PM | Updated - 16 Mar 2026, 01:04 PM
Cricketers: बीसीसीआई द्वारा हाल ही में दिग्गज क्रिकेटरों के योगदान और उभरते हुए सितारों के सम्मान के लिए नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया. 15 मार्च दिल्ली में हुए इस इंवेट में कई क्रिकेटर्स (Cricketers) शामिल हुए. अवॉर्ड्स के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के बीच कई मजेदार पल देखने को मिले.
अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या , संजू सैमसन से पूछा गया कि उनका आइडल कौन है और वह किसे देखते हुए बड़े हुए. सभी ने इस सवाल का जवाब अपने - अपने अंदाज में दिया.
कौन से 4 खिलाड़ी बने Cricketers के फेवरट ?
Champions take on some quick-fire questions! ⚡
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 15, 2026
First game? First vehicle? & more ft Hardik Pandya, Abhishek Sharma, Sanju Samson and Vaibhav Sooryavanshi! 🙌 #NamanAwards pic.twitter.com/pj9KDOma68
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 में आईसीसी ट्रॉफी विनर खिलाड़ियों सहित कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों (Cricketers) को सम्मानित किया गया था. इस दौरान शो के होस्ट हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से उनके आइडल के बारे में पूछा.
जिसके जबाव में अभिषेक ने युवराज सिंह का नाम लिया. संजू ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का तो, हार्दिक ने वसीम जाफ को अपना आइडल बताया. वहीं, युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने ब्रायन लारा और युवराज सिंह को अपना फेवरेट कहा.
वहीं, इन Cricketers से उनकी फेवरेट मूवी को लेकर भी सवाल किया गया. अभिषेक ने अपनी फेवरेट मूवी थ्री इडियट्स को कहा. संजू ने रजनीकांत की हर फिल्म को फेवरेट कहा. हार्दिक ने गॉडजिला का नाम लिया तो, वैभव धुरंधर फैन निकले.
साथी Cricketers से मिलकर अच्छा लगा: वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 के आगाज से पहले 14 साल के वैभव ने अपना लक्ष्य भी बताया. उन्होंने कहा कि मैं इस टीम के लिए आईपीएल की ट्रॉफी जीतना चाहता हूं. मेरा इस सीजन मेरा टारगेट है ट्रॉफी उठाना.
क्योंकि यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इस सीजन मैं अपनी पूरी ताकत के साथ खेलना चाहता हूं. ताकि मेरी बल्लेबाजी से पूरी टीम को फायदा हो. मेरा एक ही टारगेट है टीम और फ्रेंचाइजी के लिए इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीतना.
आयोजन के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपने पुराने साथियों से भी मुलाकात की. उन्होंने यादगार पलों को याद करते हुए कहा, बहुत अच्छा लग रहा है. हम सभी ने साथ में मिलकर भारत के लिए ट्रॉफी भी जीती.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर