अभिषेक बाहर-संजू-बुमराह की एंट्री, कुछ ऐसी होगी नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन
Published - 11 Feb 2026, 04:55 PM | Updated - 12 Feb 2026, 01:02 PM
भारतीय टीम (Team India) टी20 विश्व कप में अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया से खेलने को तैयार है, लेकिन उससे पहले टीम में कुछ बदलाव दिखने वाले हैं। अभिषेक शर्मा के अस्पताल में एडमिट होने के बाद समीकरण कुछ बदला सा नजर आ रहा है। आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा को पेट में इंफेक्शन हो गया था, जिसके कारण वह शायद अगले मैच का हिस्सा नहीं होंगे। माना जा रहा है कि नामीबिया के खिलाफ संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की एंट्री हो सकती है।
Team India अभिषेक शर्मा के बगैर मैदान में उतरेगा

टीम इंडिया (Team India) के अगले दो मैचों में, यानी नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा शायद ही खेलते दिखेंगे। भारत के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे मुकाबले से पहले बीमार हो गए हैं। दरअसल, अभिषेक शर्मा काफी तेज़ बुखार से जूझ रहे थे, इस दौरान उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अभिषेक शर्मा को पेट में इंफेक्शन हो गया है, जिसके बाद उन्हें तेज बुखार होने लगा और अस्पताल में एडमिट होना पड़ा।
टीम इंडिया (Team India) को अभिषेक की नामौजूदगी से बड़ा झटका लग सकता है। यूएसए के खिलाफ मैच के दौरान अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को फील्डिंग करते देखा गया था, जिसके बाद वह पूरे मैच में फील्डिंग करने नहीं आए। इस स्थिति में इंडिया की टीम में अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है।
अगर इस बार भी संजू सैमसन मौके को भुनाने में असफल रहे, तो टी20 विश्व कप के बाद शायद ही वह टीम में दिखेंगे। फैंस के नजरिए से देखें तो सैमसन को गौतम गंभीर की कमिटमेंट ने टीम में बनाए रखा है, नहीं तो उन्हें टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता था। उनकी पिछली 20 पारियों का रिकॉर्ड देखें तो वह बेहद खराब रहा है।
बुमराह और सैमसन की Team India में वापसी
यूएसए के खिलाफ जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह टीम में मोहम्मद सिराज को जगह मिली थी। सिराज ने पहले मुकाबले में धांसू प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर पहुँचाया था। हर्षित राणा के चोटिल होने पर सिराज को अचानक से टीम में जगह मिली थी, जिसका भरपूर फायदा उन्होंने उठाया।
अगले मैच में नामीबिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी, लेकिन सिराज को बाहर जाना होगा। जबकि अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका मिलने वाला है क्योंकि बतौर ओपनर टीम में वही विकल्प हैं, तो इस बार संजू का प्रदर्शन कैसा रहता है, देखना दिलचस्प होगा। भारत(Team India) के लिए मुश्किलों का दौर खत्म होता नजर नहीं आ रहा, एक के बाद एक खिलाड़ी चोटिल होते जा रहे हैं या फिर बीमार पड़ रहे हैं।
अगले दो मैचों में Team India की संभावित प्लेइंग 11
भारतीय टीम (Team India) अगले दो मैच नामीबिया और पाकिस्तान के साथ खेलने वाली है, इसके लिए टीम पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, कुछ खास खिलाड़ियों के बीमार या चोटिल होने से टीम पर असर पड़ सकता है। ओपनिंग जोड़ी में टीम के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन दिख सकते हैं, वहीं तीसरे स्थान के लिए तिलक वर्मा टीम के लिए बल्लेबाजी करते दिखेंगे। तिलक पहले मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के अप्रोच से मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें 25 रन बनाकर वापस जाना पड़ा था।
चौथे स्थान पर हमेशा की तरह टीम इंडिया (Team India) लीडर सूर्यकुमार यादव दिखने वाले हैं। पहले मैच में उनकी कप्तानी पारी ने टीम की जीत सुनिश्चित करवाई थी। उनकी 84 रनों की पारी को क्रिकेट फैंस लंबे वक्त तक याद रखेंगे। पाँचवें स्थान पर शिवम दुबे दिखने वाले हैं, तो छठे पर रिंकू सिंह दिखेंगे।
सातवें पर हीटिंग के लिए हार्दिक पांड्या मौजूद होंगे। आठवें स्थान पर अक्षर पटेल होंगे। बात गेंदबाजी की करें तो अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, वहीं वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे।
Team India संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर