6,6,6,6,6,6,6,6...... SRH के प्रैक्टिस मैच में अभिषेक-ईशान का कहर, 25 गेंदों में 72 तो दूसरे ने ठोके 94 रन
Published - 22 Mar 2026, 10:22 AM | Updated - 22 Mar 2026, 10:38 AM
Table of Contents
SRH: आईपीएल 2026 के आगाज में अब सिर्फ छह दिन बाकी रह गए हैं. इससे पहले सभी टीमों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. आगमी टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 21 मार्च को इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला. जिसमें अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि, इस मुकाबले के लिए SRH के सभी खिलाड़ियों को दो गुटों में बांटा गया था.
अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन एक टीम में थे. साथ ही ईशान अपने गिरोह की कप्तानी भी कर रहे थे. पहले बल्लेबाजी करने उतरे किशन कुछ खास तो नहीं कर पाए. लेकिन अभिषेक का बल्ला मैदान में खूब गरजा.
SRH के लिए अभिषेक और ईशान का कमाल

अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 से पहले अपनी जबरदस्त फॉर्म दिखाई. उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 94 रन जड़े. पूरी टीम ने मिलकर नौ विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए. अभिषेक के अलावा अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों में 49 रन जड़े.
जबकि, सलिल अरोरा 16 गेंदों में 47 रन रन बनाए. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को चौके-छक्कों की बौछार देखने को मिली. SRH के बल्लेबाजों की बैटिंग देख विरोधी टीम को अंदाजा हो गया है कि इस बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी उठाना आसान नहीं होगा.
पहली पारी के बाद दूसरी बार खेलने उतरे अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला. एसआरएच 'बी' के लिए खेलते हुए उन्होंने चार गेंदों का सामना किया. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 12 रन ही बनाए. अभिषेक को 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने जल्द से आउट कर पवेलियन भेज दिया.
ईशान किशन ने जड़े 72 रन
जबकि, दूसरी पारी खेलते हुए ईशान किशन ने बेहतरीन किया. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 72 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी विभाग में जयदेव उनादकट ने अपनी छाप छोड़ी. 34 वर्षीय जयदेव ने पहली पारी में कुल पांच विकेट हासिल किए. इस दौरान उनकी धुनाई भी हुई. उन्होंने अपने स्पेल में 48 रन लुटाए.
यानि की ईशान किशन ने फिर से अपने बल्ले से बता दिया कि वह अपनी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने टीम को कई बार जीत दिलाई थी.
15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने जड़ डाला टी20I शतक, 17 चौके जड़ खेली 111 रन की ऐतिहासिक पारी
कब है SRH का पहला मुकाबला?
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला RCB के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. पैट कमिंस चोटिल होने की वजह से शुरूआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे.
उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय बल्लेबाज-विकेटकीपर ईशान किशन टीम की कप्तानी संभालेंगे. जबकि, अभिषेक को उपकप्तान बनाया गया है. अब देखना यह है कि दोनों युवाओं की अगुवाई में SRH क्या कमाल करती है.
IPL 2026 से पहले क्रिकेट जगत में छाया मातम, 22 साल के उभरते हुए क्रिकेटर का हुआ निधन
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर