अभिषेक-बुमराह बीमार, पाकिस्तान के खिलाफ रविवार के मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित

Published - 10 Feb 2026, 05:59 PM | Updated - 11 Feb 2026, 01:05 PM

Team India

Team India: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सुपर हिट मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को खेला जाएगा। श्रीलंका में होने वाले इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की 15 सदस्यीय टीम घोषित हो चुकी है। लेकिन चिंता बढ़ाने वाली बात ये है कि टीम इंडिया (Team India) के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बीमार हैं और उनका इस मैच तक फिट होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

वहीं, वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर भी कप्तान ने बड़ा अपडेट दिया है। चलिए आपको बताते हैं पाकिस्तान के खिलाफ चुने गए 15 खिलाड़ियों के बारे में, जिनके कंधों पर पाकिस्तान को रौंदने की जिम्मेदारी होगी।

अभिषेक-बुमराह बीमार

भारतीय टीम (Team India) के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिलहाल बीमार चल रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से पहले कप्तान सूर्या ने जानकारी दी थी कि बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह ये मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच तक उनके फिट होने की पूरी उम्मीद है।

वहीं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी बीमार हो गए हैं। यूएसए के खिलाफ मैच के दौरान अभिषेक क्षेत्ररक्षण करने के लिए नहीं उतरे थे, बल्कि उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं, यूएसए के खिलाफ मैच के बाद मोहम्मद सिराज ने खुलासा किया था कि अभिषेक का पेट खराब है, लेकिन उनके ठीक होने की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सुंदर की वापसी, सिराज को मौका

भारतीय टीम (Team India) के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर यूएसए के खिलाफ शुरुआती मैच में स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे। लेकिन यूएसए मैच की समाप्ति के बाद कप्तान सूर्या ने कहा था कि वाशी (वाशिंगटन सुंदर) दिल्ली में स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे। वहीं, मोहम्मद सिराज को भी टी20 विश्व कप 2026 का हिस्सा बनाया गया है।

दरअसल, हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद टीम प्रबंधन ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ जाने का फैसला किया था, जो कि नई गेंद से विकेट चटकाने के अलावा मिडिल और डेथ ओवरों में भी शानदार बॉलिंग करते हैं। सिराज के स्क्वाड में आने के बाद भारतीय टीम (Team India) का गेंदबाजी विभाग पहले से अधिक मजबूत और अनुभवी नजर आ रहा है।

पॉइंट्स टेबल में उलटफेर! नीदरलैंड ने नामीबिया को हराकर भारत को पहुंचाया फायदा, पाकिस्तान को नुकसान

कब होना भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना?

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में स्थिति आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मैच को लेकर हरी झंडी दे दी है, जिसके बाद ये मैच तय समयानुसार 15 फरवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

बता दें कि, इससे पहले एक फरवरी को पाकिस्तानी सरकार ने भारत (Team India) के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया था। उन्होंने ये फैसला बांग्लादेश के विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद लिया था। लेकिन आईसीसी के साथ लंबी बैठक और बातचीत के बाद पाकिस्तान भारत के साथ मैच खेलने के लिए तैयार हो चुका है।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए Team India का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच श्रीलंका को लगा 440 वॉल्ट का झटका, स्टार खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट के लिए हुआ बाहर

Tagged:

team india india vs pakistan Team India Squad T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

मोहसिन नकवी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com