एबी डिविलियर्स vs सूर्यकुमार यादव: दोनों में से कौन IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ मध्यक्रम बल्लेबाज, ये आंकड़ें सबकुछ कर रहे बयां
Published - 15 Mar 2026, 01:59 PM | Updated - 15 Mar 2026, 02:09 PM
Table of Contents
AB de Villiers: भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को दुनिया का 360 प्लेयर माना जाता है, जो कि मैदान के किसी भी कोने में चौके या छक्का लगाने की काबिलियत रखते हैं। ये दोनों अपने चिर परिचित अंदाज में मैदान के किसी भी क्षेत्र में गेंद को भेजने की क्षमता रखते हैं।
लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में कौन सा खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ मध्यक्रम बल्लेबाज है, चलिए दोनों के आंकड़ों से समझते हैं। दरअसल, आईपीएल में एबी (AB de Villiers) मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी किया करते थे तो सूर्यकुमार यादव भी नंबर तीन से नंबर चार बैटिंग पोजीशन पर बल्लेबाजी किया करते हैं।
AB de Villiers के आईपीएल आंकड़े
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से की थी। लेकिन तीन सीजन तक इस टीम से खेलने के बाद साल 2011 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु चले गए।
एबी (AB de Villiers) ने अपने आईपीएल करियर में कुल 184 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.70 की दमदार औसत और 151.68 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ कुल 5162 रन बनाए हैं। इस दौरान एबी (AB de Villiers) के बल्ले से आईपीएल में 3 शतक और 40 अर्धशतक भी निकले हैं। बता दें कि, एबी (AB de Villiers) ने अपने आईपीएल करियर में 413 चौके और 251 छक्के लगा चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव के आईपीएल आंकड़े
भारतीय टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं। सूर्या ने अपना डेब्यू मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेला था, लेकिन 2014 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स में चले गए। इस सीजन सूर्या ने केकेआर के लिए 10 पारियों में निर्णायक 164 रन बनाए, जिसकी बदौलत केकेआर ने इस सीजन खिताब अपने नाम किया।
हालांकि, 2018 में सूर्या की मुंबई में दोबारा वापसी हुई और अब वह इसी टीम का अहम हिस्सा हैं। सूर्या ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक कुल 166 मैच खेले हैं, जिसकी 151 पारियों में उन्होंने 35.04 की औसत और 148.65 के स्ट्राइक रेट के साथ 4311 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्या के बल्ले से 2 शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं। सूर्या आईपीएल में 454 चौके और 168 छक्के लगा चुके हैं।
आईपीएल 2026: टूर्नामेंट के लिए टिकट कहां और कैसे करें बुक, जानें कितने रूपये में मिल रहा एक TICKET
कौन IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ मध्यक्रम बल्लेबाज?
सूर्यकुमार यादव और एबी डिविलियर्स के बीच अगर आंकड़ों की जंग हो तो इसमें यकीनन एबी डिविलियर्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। एबी रनों, औसत, स्ट्राइक रेट, छक्के मारने, शतक बनाने, अर्धशतक बनाने की तुलना में सूर्यकुमार यादव से आगे हैं। ऐसे में एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) को वर्तमान समय में आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज माना जा सकता है।
लेकिन सूर्या के आईपीएल में अभी तीन से चार सीजन बाकी हैं और ऐसे में वह यकीनन एबी को पछाड़ सकते हैं। हालांकि, अपनी-अपनी टीमों को खिताब जीतने की बात करें तो सूर्या अब तक एक ट्रॉफी केकेआर के साथ जीत चुके हैं तो 2019 और 2020 में वह मुंबई इंडियंस के साथ मिलकर दो ट्रॉफियां जीत चुके हैं। जबकि एबी ने अपने करियर में एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। इस मामले में सूर्या एबी से कोसो आगे हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर