एबी डिविलियर्स ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनेगी IPL 2026 की चैंपियन
Published - 19 Mar 2026, 02:23 PM | Updated - 19 Mar 2026, 02:32 PM
AB de Villiers: आईपीएल 2026 का आगाज गति विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले के साथ होगा। 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को टूर्नामेंट के ओपनिंग गेम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें विराट कोहली, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा जैसे धुरंधर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।
लेकिन ब्लॉकबस्टर मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। एबी ने बताया कि साल 2026 में वह कौन सी टीम होगी, जो कि खिताब अपने नाम करने की प्रबल दावेदार बन सकती है।
विराट कोहली अब अकेले नहीं है-AB de Villiers
एक वक्त था, जब विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मैच जिताने का बोझ अपने अनुभवी कंधों पर ढोया करते थे। लेकिन अब टीम में रजत पाटीदार, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड के रूम में मैच विनिर प्लेयर शामिल हैं, जिन्होंने आरसीबी को पिछले साल खिताब जिताने में काफी अहम भूमिका निभाई थी।
जबकि इस बार भी आरसीबी को ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने जियो हॉटस्टार पर एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि
''विराट कोहली जो कि इस टीम का अहम हिस्सा हैं उन्हें पिछले वर्ष ये अहसास हो गया था कि अब वह अकेले नहीं हैं, जिनको पूरी टीम का बोझ अपने कंधों पर उठाना है। आरसीबी में अब ऐसे प्लेयर्स मौजूद हैं जिनके अंदर खिताब जीतने की भूख नजर आती है।"
"मुझे लगता है कि पिछले सीजन के मुकाबले इस बार आरसीबी के स्क्वाड में कोई ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और ये उनके इस सीजन के लिए काफी अच्छी बात है। मुझे पूरी उम्मीद है कि कोहली इस बार पहले से अधिक तैयारी के साथ मैदान पर आएंगे।''
IPL उद्घाटन मैच के लिए RCB-SRH दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने, मैदान पर उतरेंगे ये 22 खिलाड़ी
ये टीम बनेगी IPL 2026 की चैंपियन
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सभी 10 टीमें बेहद ताकतवर नजर आ रही हैं और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही हैं। लेकिन साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) का मानना है कि इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है। एबी (AB de Villiers) ने कहा कि
"मैं आपको याद दिला दूं कि विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में अक्सर एक बात कहा करते थे कि अगर हम एक बार जीत सकते हैं तो दो या तीन बार जल्द ही ट्रॉफी जीतनें में सफल होंगे। मुझे उनकी इस बार पर भरोसा है कि आरसीबी अब उस स्थिति में है जहां से वह लगातार ट्रॉफी जीतने में सफल हो सकती है। ऐसे में उनके पास बैक टू बैक दूसरी बार खिबात जीतने का शानदार मौका रहने वाला है।
बता दें कि, गत विजेता अपने अभियास की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करने वाली है। यह मैच आरसीबी के गढ़ में खेला जाएगा, जहां पर उन्हें हराना बेहद मुश्किल होने वाला है।
IPL के इतिहास के 5 सबसे विवादित पल, एक बार तो ‘कैप्टन कूल’ MS Dhoni भी हो गए थे गुस्से में लाल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर