एबी डिविलियर्स ने दिया CSK को जीत का गुरुमंत्र, बोले 'सिर्फ ये कर लो, ट्रॉफी पक्की....'

Published - 18 Mar 2026, 11:40 AM | Updated - 18 Mar 2026, 01:04 PM

AB De Villiers

AB de Villiers: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को जीत का गुरुमंत्र दिया है। एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने कहना है कि जो कार्य वह कह रहे हैं वह चेन्नई सुपर किंग्स को कर लेती है तो उनका इस साल ट्रॉफी जीतना पक्का हो जाएगा।

बता दें कि, येलो आर्मी का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। ये मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले चलिए जानते हैं कि आखिर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान का इस टीम को लेकर क्या कहना है।

AB de Villiers ने CSK को दिया जीत का गुरुमंत्र

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने कहा कि आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी के लिए थोड़ा ऊपर आना चाहिए, क्योंकि निचले क्रम में टीम को उनकी बल्लेबाजी का अधिक लाभ नहीं मिल पाता है। समचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डिविलियर्स ने कहा कि,

"यह बहुत पेचीदा और सीधा नहीं है। ब्रांड कई वर्षों में बनते हैं, और सीएसके ने एमएस धोनी की बदौलत कई वर्षों में यह साम्राज्य खड़ा किया है। जब आप सीएसके का नाम लेते हैं, तो तुरंत धोनी का नाम याद आता है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी भूमिका केवल ब्रांड को यथासंभव मजबूत बनाए रखने तक सीमित रही है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करना और पिछले सीजन की तरह पर्याप्त प्रदर्शन न कर पाना उनके लिए उपयुक्त है।"

उन्हें 4-5 नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए

चेन्नई सुपर किंग्स के 44 वर्षींय महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने आगे कहा,

"हम जानते हैं कि वो बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन अगर वो इतने निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और कप्तानी भी नहीं कर रहे हैं, तो ऐसा लगता है कि वो गलत कारणों से अपनी जगह बना रहे हैं। उनके लिए अभी भी जगह है, लेकिन उन्हें ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, कम से कम छठे नंबर पर, शायद कभी-कभी पांचवें या चौथे नंबर पर भी।"

हालांकि, सिर्फ एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ही नहीं बल्कि सभी पूर्व खिलाड़ियों का कहना कि धोनी को बैटिंग ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए थोड़ा ऊपर आना चाहिए, ताकि उनको सेट होने में थोड़ा अधिक समय मिल सके और फिर वह तेजी से रन बना सके।

बेहतर है कि वो टीम से बाहर रहें- एबी

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने अपने शब्दों में जोड़ते हुए आगे कहा कि अगर धोनी छठे नंबर से नीचे बैटिंग करने आते हैं तो उन्हें टीम छोड़ देनी चाहिए।

"मुझे लगता है कि ऋतुराज और संजू सैमसन, एमएस धोनी की जगह लेने के लिए एकदम सही खिलाड़ी हैं। मेरी एकमात्र चिंता यह है कि एमएस टीम में कहां फिट बैठते हैं और अगर वो चौथे, पांचवें, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उतना बड़ा प्रभाव नहीं डाल सकते, तो बेहतर है कि वो टीम से बाहर रहें।" हालांकि, अंत में एबी (AB de Villiers) ने ये भी कहा,

"यह एक पेचीदा मामला है, लेकिन संजू सैमसन इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए सही खिलाड़ी हैं, और धोनी को इसका श्रेय जाता है क्योंकि उन्होंने सही व्यक्ति के आने का इंतजार किया। अगर एमएस खेलते हैं, तो मैं चाहता हूं कि वह खुद पर अधिक दबाव डालें और बड़े मौकों को संभालने वाले खिलाड़ी बनें।"

IPL में विदाई की तैयारी! धोनी समेत इन 5 दिग्गजों का हो सकता अंतिम सीजन, इसके बाद शायद कभी ना खेले

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

278 मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com