आकाश चोपड़ा ने दी ब्लाइंड रैंकिंग, कोहली को दिया सबसे निचला 7वां स्थान, तो रोहित को टॉप पर जगह
Published - 17 Mar 2026, 09:55 AM | Updated - 17 Mar 2026, 10:19 AM
Table of Contents
इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने आईपीएल के कप्तानों को ब्लाइंड रैंक किया है. खास बात यह है कि वीडियो में Aakash Chopra को नहीं मालूम होता है कि अगला कौन सा कप्तान आने वाला है.
Aakash Chopra ने IPL कप्तानों को किया ब्लाइंड रैंक
🚨 Akash Chopra Blind Ranks IPL Captains
— Rohan💫 (@rohann__45) March 16, 2026
1) Rohit Sharma
2) MS Dhoni
3) Gautam Gambhir
4) Shreyas Iyer
5) Shane Warne
6) David Warner
7) Virat Kohli
Virat Kohli at last👀
pic.twitter.com/gZ81QCdrCE
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) के सामने सबसे पहला नाम आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का आता है, जो कि 2008 से RCB से जुड़े हुए हैं. हालांकि, कोहली की कप्तानी में आज तक टीम इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी नहीं जीत सकी. इसलिए कोहली का नाम आने के बाद आकाश चोपड़ा ने थोड़ी देर विचार किया और उन्हें नंबर 7 का स्थान दिया.
कोहली के बाद श्रेयस अय्यर का नाम आता है. जिनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार और किंग्स इलेवन पंजाब ने दो बार फाइनल खेला है. जबकि, 2024 का खिताब KKR ने अय्यर की कैप्टेंसी में जीता है. लिहाजा, भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड देखते हुए आकाश ने उन्हें नंबर 4 पर रखा.
नंबर-3 के लिए आकाश चोपड़ा ने भारतीय कोच और पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर को रखा, जिन्होंने 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL की ट्रॉफी जिताई थी.
वॉर्नर को मिला 6 नंबर

इसके बाद डेविड वॉर्नर का नाम सामने आता है, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में दिल्ली कैपिटल्स और हैदराबाद के लिए कई बड़ी पारियां खेली है. इतना ही नहीं 2016 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन भी बनाया था. आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने वॉर्नर को छठे स्थान पर रखा है. वहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वॉर्न को कमेंटटर ने 5 वें नंबर पर स्थान दिया है. उन्होंने 2008 में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था.
रोहित और धोनी को मिली टॉप रैंकिंग
रोहित शर्मा और एमएस धोनी को बिना सोचे ही आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने टॉप रैंकिंग दी है. उन्होंने रोहित को नंबर 1 पर रखा है. जबकि धोनी को दूसरे स्थान पर शामिल किया है. बता दें कि हिटमैन की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है.
वहीं, माही ने चेन्नई सुपर किंग्स को (CSK) ने 5 बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीताया है. धोनी ने अपनी टीम को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल चैंपियन बनाया है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर