आकाश चोपड़ा ने चुनी IPL 2026 की फाइनलिस्ट, इन 2 टीमों के पहुंचने की कर डाली भविष्यवाणी

Published - 27 Mar 2026, 12:00 PM | Updated - 27 Mar 2026, 12:14 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 19वां सीजन शुरू होने में सिर्फ 24 घंटों का इंतजार बाकी है. फिर करीब दो महीने तक दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का रोमांच चरम सीमा पर होगा. फैंस भी इस नए सीजन में विनर टीम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जहां पिछले बार RCB पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी थी.

वहीं, इस बार भी फ्रेंचाइजी यह खिताब अपने नाम करना चाहेगी. इसी बीच आकाश चोपड़ा ने IPL 2026 की फाइनलिस्ट टीमों के नाम बताए हैं. उनके मुताबिक, अगर फॉर्म और फिटनेस से जुड़ी समस्या टीम के आगे नहीं आती है तो यह दोनों टीमें टॉप-2 में रहेगी.

IPL 2026: यह दो टीमें होगी टॉप 2 में

IPL 2026

IPL 2026 की शुरूआत 28 मार्च से है. इस सीजन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा. आईपीएल 2026 की शुरूआत से पहले पूर्व खिलाड़ी और कमेंमेटर आकाश चोपड़ा ने IPL 2026 की फाइनलिस्ट टीमों की भविष्यवाणी की है.

उनके मुताबिक, अगर टीम किसी खिलाड़ी की फॉर्म और फिटनेस जैसी समस्या से नहीं जूझती है तो मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) लीग स्टेज खत्म होने के बाद टॉप-2 में रह सकती हैं.

जबकि आकाश चोपड़ा ने प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमों के बारे में बताया कि, यह कहना मुश्किल है कि कौन सी टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में जगह बना पाएगी. क्योंकि यह खिलाड़ियों, फॉर्म और फिटनेस के साथ पिच पर निर्भर करता है. वहीं, आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस बार DC और MI का फाइनल में पहुंचना तय है.

पंजाब, CSK और GT में कड़ी टक्कर

आकाश चोपड़ा का कहना है कि आईपीएल 2026 की प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों में पंजाब का नाम जरूर हो सकता है. टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन किया था और 2025 में फाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन RCB के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में PBKS एक बार अय्यर की कप्तानी में ट्रॉफी को उठाने की चाह में रहेगी. लंबे समय से टीम IPL का खिताब जीतने के लिए बेताब है.

वहीं, राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस भी IPL 2026 में प्लेऑफ की जगह के लिए आपस में चुनौती देगी. आकाशा चोपड़ा का यह भी मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जैसी मजबूत टीमें में भी प्लेऑफ की रेस में रहेगी.

गिल(कप्तान), ऋतुराज, केएल, अर्शदीप... वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 ODI के लिए भारत की टीम आई सामने

RCB के खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी बनी आफत

आकाश चोपड़ा ने संभावित प्लेऑफ टीम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी चुना. हालांकि, उनका मानना है कि RCB में अभी कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी टीम के प्रदर्शन पर प्रभाव डालेगी. इसके बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. अब यह कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम कहां तक पहुंचती है. आईपीएल 2026 के बढ़ते वक्त के साथ टीमों की सही स्थिति का पता लगेगा.

श्रीलंका-वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे से होम ODI सीरीज के लिए कप्तान-उपकप्तान फाइनल, ये 2 दिग्गजों को कमान

Tagged:

RCB csk aakash chopra mi GT PBKS dc IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

RCB ने

MI और DC
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com