आकाश चोपड़ा ने चुना भारत का ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी, रोहित-कोहली-सहवाग-युवराज में से इसे चुना

Published - 20 Feb 2026, 04:51 PM | Updated - 20 Feb 2026, 04:58 PM

Aakash Chopra

Aakash Chopra: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और फेमस कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारत के ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी का चयन कर लिया है। आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग और टी20 इंटरनेशनल में छह गेंदों पर छह छक्के लगाने वाले युवराज सिंह में से किसी एक को भारत का ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है।

चलिए आपको बताते हैं कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) के अनुसार भारत का टी20 प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन है।

Aakash Chopra ने इस खिलाड़ियों को बताया सर्वश्रेष्ठ

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) से क्रेक्स पर बैक टू बैक कई खिलाड़ियों के नाम पूछे गए और उनकी राय जाननी चाही कि इनमें से भारत का टी20 क्रिकेट में ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन है। आकाश को हर बार दो खिलाड़ियों के ऑप्शन दिए गए, जो कि इस प्रकार है।

आकाश से सबसे पहले युवराज और वीरेंद्र सहवाग में से किसी एक का चयन करने के लिए कहा गया, जिसपर आकाश ने युवराज का चयन किया। इसके बाद युवराज-रैना (युवराज), युवराज, गौतम गंभीर/युसूफ पठान (युवराज), युवराज और धोनी में से किसी एक कौन चुनने पर पूछा गया तो आकाश ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया।

कोहली ने मारी अंत में बाजी

हालांकि, आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) से धोनी के बाद पूछा गया कि धोनी और धवन में कौन बेहतर है तो यहां पर आकाश ने फिर धोनी को चुना, लेकिन धोनी और सूर्या के चयन में उन्होंने सूर्यकुमार यादव का नाम लिया। इसके बाद सूर्या-हार्दिक में आकाश ने हार्दिक को चुना तो हार्दिक-केएल राहुल में फिर एक बार आकाश ने हार्दिक का नाम लिया।

मगर हार्दिक-रोहित के नाम हाने के बाद आकाश ने बिना किसी सोच विचार के रोहित शर्मा का नाम लिया और अंत में जब रोहित शर्मा और विराट कोहली में से किसी एक को चुनने की बारी आई तो आकाश ने बिना संकोच के विराट कोहली को भारत का ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी चुना।

जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी के फैन हुए मोहम्मद कैफ, बोले ' ये IPL में 20 करोड़ में बिकेगा....'

क्यों विराट कोहली हैं इतने खास?

विराट कोहली को अकसर प्रशंसक सिंगल-डबल लेने वाला बल्लेबाज मानते हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने भारत के लिए 125 टी20 मैचों में 48.69 के दमदार औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट के साथ 4188 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, कोहली टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक औसत से बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज हैं।

जबकि वह इस प्रारूप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली टी20 प्रारूप में भारत के लिए सात बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीत चुके हैं जो कि विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक बार है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिंगल-डबल के बावजूद कोहली टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक और महान बल्लेबाज क्यों हैं!

इटली के क्रिकेटरों ने भारत की खराब व्यवस्थाओं का उड़ाया मजाक, हमारी दयनीय इंफ्रास्ट्रक्चर की उड़ाई खिल्ली

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक शतक (अफगानिस्तान के खिलाफ)।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com