आकाश चोपड़ा ने किया बड़ा ऐलान, बताया अब कौन होगा सूर्यकुमार यादव के बाद भारत का अगला कप्तान
Published - 17 Mar 2026, 05:07 PM | Updated - 17 Mar 2026, 05:09 PM
Table of Contents
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार कप्तानी की थी. उन्होंने खिलाड़ियों की ताकत को समझा और उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया. लेकिन पिछले कुछ वक्त से वह अपने बल्ले से टीम के लिए उतने कारगर साबित नहीं हो रहे हैं. विश्व कप में भी कई मौकों पर उनका बल्ला शांत रहा.
इसी बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने Suryakumar Yadav के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया है कि सूर्यकुमार यादव के बाद कौन हो सकता है भारतीय टीम का टी020 कप्तान.
Suryakumar Yadav के बाद कौन होगा टी20 कप्तान?

दरअसल, आकाश चोपड़ ने IPL 2026 की शुरूआत से पहले भारत के नए टी20 कप्तान का नाम उजागर किया है. उनका मानना है कि आने वाले वक्त में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह श्रेयस अय्यर भारतीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान के रूप में नजर आ सकते हैं.
हालांकि, अय्यर को वर्ल्ड कप 2026 में जगह नहीं मिली थी. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में वह लगातार अपनी काबिलियत से साबित कर रहे हैं कि वह एक बेहतरीन बल्लेबाज और लीडर है.
आकाश चोपड़ा ने हाल ही में अपने यूट्यूब पर कहा कि अगर श्रेयर अय्यर आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो टीम इंडिया में उनकी वापसी संभव है. उनमें रन बनाने के साथ टीम को संभालने की क्षमता है. साथ ही आकाश ने भी यह बताया कि आने वाले वक्त में भारतीय टीम में एक मीडिल स्लॉट खाली हो सकता है. जिससे चांसेस है कि अय्यर को खेलने का मौका मिले.
बांग्लादेश टीम पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, इस वजह से होना पड़ेगा सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला
2 साल से नहीं खेला T20 इंटरनेशनल मैच
श्रेयस अय्यर दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने 2023 के बाद से कोई T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. इसके बावजूद क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि अय्यर फिर से टीम इंडिया में कमबैक करेंगे.
अय्यर की आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने पंजाब किंग्स की 2025 में कप्तानी करते हुए टीम को टॉप पर पहुंचाया था. इस सीजन उन्होंने 14 मैचों में से 9 में जीत हासिल की थी. लेकिन फाइनल में आरसीबी के आगे हार का सामना करना पड़ा था. अय्यर ने कैप्टेंसी के साथ बल्ले से भी अहम योगदान दिया था.
श्रेयर अय्यर की अगुवाई में ही 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रॉफी जीती थे. लेकिन इसका सारा श्रेय केकेआर के कोच गौतम गंभीर को मिला.
बांग्लादेश टीम पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, इस वजह से होना पड़ेगा सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला
श्रेयस अय्यर के पास सुनहरा मौका
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की बढ़ती उम्र के कारण माना जा रहा है कि जल्द ही टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में श्रेयस अय्यर के पास आईपीएल 2026 एक अच्छा मंच साबित हो सकता है खुद को साबित करने का. कप्तानी के साथ उन्हें रन भी बनाने होंगे.
तब ही चयनकर्ता उनको (Suryakumar Yadav) टी20 के कप्तान में देख पाएंगे. हालांकि, यह तो वक्त ही बताएगा कि सूर्या की जगह किसे मिलती है श्रेयर को या किसी अन्य खिलाड़ी को.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर