आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी, भारत समेत इन 3 टीमों को बताया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फेवरेट
Published - 31 Jan 2026, 07:18 PM | Updated - 01 Feb 2026, 01:02 PM
Table of Contents
क्रिकेट की दुनिया में अगर कोई शख्स अपनी बातों से मैच में जान फूंक देता है, तो वो हैं आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra)। अपनी 'आकाशवाणी' के लिए मशहूर पूर्व क्रिकेटर ने अब 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
2024 में जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। अब सवाल ये है कि क्या हम अपनी बादशाहत बरकरार रख पाएंगे? आकाश चोपड़ा ने अपनी पोटली खोलकर उन 3 टीमों के नाम बताए हैं, जो उनके हिसाब से इस बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने की सबसे बड़ी दावेदार हैं।
Aakash Chopra ने कहा भारत का जलवा होगा
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि इस बार भी सबसे तगड़ा दावा भारत का ही रहेगा। इसकी बड़ी वजह ये है कि वर्ल्ड कप अपने देश भारत और श्रीलंका में हो रहा है। अपने घर की पिच पर हमारे खिलाड़ी वैसे ही शेर होते हैं। आकाश कहते हैं कि जब भारत की पिचों पर गेंद घूमना शुरू होती है, तो दुनिया का बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी घुटने टेक देता है।
कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की तिकड़ी किसी भी टीम के लिए काल बन सकती है। इसके अलावा सूर्या की कप्तानी में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ी जिस निडरता से खेल रहे हैं, वो भारत को सबसे खतरनाक टीम बनाता है। साथ ही हार्दिक पांड्या का होना टीम के लिए सोने पर सुहागा जैसा है।
ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका, पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, ये खिलाड़ी बनेगा रिप्लेसमेंट
Aakash Chopra का ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पर खास राय
भारत के बाद आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने जिन दो टीमों का नाम लिया है, वो हैं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड। ऑस्ट्रेलिया के बारे में तो सब जानते हैं कि ये टीम बड़े टूर्नामेंट्स में अपना असली रूप दिखाती है। ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी अगर चल गए, तो फिर विपक्षी टीम के पास सिर्फ गेंद ढूंढने का काम बचता है।
वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम है, जो बिल्कुल आर या पार वाले अंदाज़ में क्रिकेट खेलती है। आकाश का कहना है कि इंग्लैंड के पास नंबर 9 तक ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे-लंबे छक्के मार सकते हैं। भारतीय पिचें अगर सपाट निकलीं, तो इंग्लैंड के बल्लेबाज तूफान खड़ा कर सकते हैं।
युवा खिलाड़ियों का असली इम्तिहान
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) के मुताबिक, 2026 का वर्ल्ड कप पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीम दबाव को बेहतर झेल पाती है। चूंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज अब टी20 से संन्यास ले चुके हैं, तो ये नई पीढ़ी का पहला बड़ा टेस्ट होगा।
आकाश ने साफ कर दिया है कि भले ही दूसरी टीमें कितनी भी मजबूत क्यों न हों, लेकिन एशियाई पिचों पर भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का पलड़ा ही भारी रहने वाला है। अब देखना ये है कि क्या आकाश की ये भविष्यवाणी सच होती है या कोई छोटी टीम आकर बड़ा उलटफेर कर देती है।
Aakash Chopra's T20 World Cup predictions are in 👀 pic.twitter.com/n1lUwIXy07
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 30, 2026
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर