आकश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के नाम

Published - 29 Jan 2026, 04:09 PM | Updated - 30 Jan 2026, 01:03 PM

T20 World Cup 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला है। भारत इस सीरीज में 3-1 के साथ बढ़त बनाए हुए है, जबकि आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में 31 जनवरी, शनिवार को खेला जाना है।

आखिरी मुकाबले के लिए जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकता है, क्योंकि न्यूजीलैंड टीम अपनी फॉर्म में वापस लौट गई है। इसी बीच आकाश चोपड़ा ने बताया कौन सा बल्लेबाज और गेंदबाज आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सबसे ज्यादा रन और विकेट ले सकता है।

T20 World Cup 2026 में चलेगा अभिषेक का बल्ला

आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भारत के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे। इससे पहले क्रिकेट कमेंटेटर्स और दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी भविष्यवाणी करने में लगे हुए हैं।

इस वक्त लगभग दिग्गज के जुबान पर भारतीय टीम का नाम सुनाई दे रहा है, चाहे वो भारतीय हो या विदेशी। इयोन मॉर्गन से लेकर आकाश चोपड़ा तक भारत के नाम का गुणगान कर रहे हैं। इसकी खास वजह भारत का टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले का प्रदर्शन है।

आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस साल अभिषेक शर्मा टॉप बैटर ऑफ द टूर्नामेंट हो सकते है वो इस साल सबसे ज्यादा छक्के भी लगाएंगे। हालांकि आपको बता दूं छक्के के मामले में शिवम दुबे भी कहीं पीछे नहीं रहने वाले हैं। चौथे मुकाबले में शिवम ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया था और 23 गेंदों में कुल सात छक्के जड़े।

ऑस्ट्रेलिया ने तीनों फॉर्मेट के लिए किया अपने नए कप्तान का ऐलान, 28 वर्षीय खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी

T20 World Cup 2026 में हाईएस्ट विकेट किसके नाम ?

आकाश चोपड़ा ने आगे का जवाब देते हुए कहा कि वरुण चक्रवर्ती आने वाली टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सबसे ज्यादा विकेट लेंगे। उन्होंने कहा बॉस इस मामले में वरुण चक्रवर्ती के चक्रव्यूह को आप कैसे भूल सकते हैं।

उनके मिस्ट्री में सभी फंस सकते हैं। आपको बता दें वरुण चक्रवर्ती टी20 विश्व कप 2024 में भी 12 विकेट चटकाए थे हालांकि भारत की और से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए थे इस कड़ी में उनके साथ अफगानिस्तान के फ़ज़लहूक़ फारुकी भी शामिल थे उनके नाम भी 17 विकेट था।

वरुण चक्रवर्ती टीम को अहम मौके पर विकेट दिलाने में माहिर हैं। उनका साथ देने के लिए टीम में मौजूद है कुलदीप यादव जो कभी भी बल्लेबाज को अपनी कलाई पर नाच सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने आगे क्या कहा ?

आकाश चोपड़ा ने आगे कई सवालों के जवाब दिए जिसमें से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को लेकर भी सवाल था। चोपड़ा ने कहा कि इस साल टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में हार्दिक पांड्या प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट होंगे। जबकि एक टीम का हाईएस्ट स्कोर की बात पर उन्होंने कहा 297 इस बार हाईएस्ट टोटल जाने की उम्मीद है।

साथ ही किन दो टीमों के बीच मुकाबला देखना चाहेंगे सवाल पर कहा कि इस साल होने वाली टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला देखना सबसे दिलचस्प होगा। आकाश चोपड़ा ने साफ शब्दों में बयां किया कि इस साल विश्व कप भारत को छोड़ किसी दूसरे टीम के हाथ नहीं जा सकता।

हालांकि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और कभी भी बाजी पलट जाती है वो भी जब आप टी20 क्रिकेट खेल रहे हो तब इसकी संभावना और बढ़ जाती है। इसका सबसे ताजा उदाहरण भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहा चौथा मुकाबला है।

टी20 वर्ल्ड कप से जगह खो सकता टीम इंडिया का ये बल्लेबाज, कोच गंभीर अंतिम समय पर निकाल सकते बाहर

Tagged:

team india aakash chopra T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

1983 में, कप्तान कपिल देव

14 टीमें
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com