पाकिस्तान की जीत से गदगद हुए शाहबाज शरीफ को आकाश चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पोस्ट कर निकाली हेकड़ी
Published - 30 Jan 2026, 05:47 PM | Updated - 30 Jan 2026, 05:50 PM
Table of Contents
टी20 विश्व कप 2026 से पहले सभी देश एक दुसरे के साथ बाईलेटरल सीरीज खेलने में लगी हुई है। मौजूदा वक्त में जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय टीम कर रही है उसको देखते हुए कई दिग्गज ने भारतीय टीम को अगले विश्व कप में भावी विजेता बताया है।
पाकिस्तान में चल रहे ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तीन मैचो का टी20 सीरीज खेला जाना है जिसमें पाकिस्तान ने पहला मुकाबला 22 रनों से जीत लिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस जीत के बाद टीम को बधाई दी जिसपर आकाश चोपड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए रोस्ट किया है।
पहले टी20 मैच में 22 रनों से जीता Pakistan
पाकिस्तान के लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम में 29 जनवरी को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाई।
पहले टी20 मैच में पाकिस्तान (Pakistan) की और से सैम अय्यूब ने 22 गेंदों पर 40 रन बनाए जिसमें तीन चौके और 2 छक्के शामिल थे। ये खिलाड़ी आखिरी वक्त एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ न ही बल्ले से चल सका न ही गेंद से लेकिन मैच से पहले पाकिस्तानी दिग्गज और फैंस सैम अय्यूब का काफी गुणगान कर रहे थे।
दूसरी और कप्तान सलमान आगा ने 39 रनो की कप्तानी पारी खेलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद किया। इस पारी में आगा ने 180 की स्ट्राइक रेट से एक चौके और चार छक्के लगाए।
ऑस्ट्रेलिया की और से एडम जम्पा ने चार विकेट चटकाए, वहीं जेवियर बार्टलेट और माहली बेयर्डमैन ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच में पाकिस्तान को जीत तो मिल गई लेकिन पाक पीएम शाहबाज शरीफ के ट्वीट से ऐसा लग रहा जैसे पाकिस्तान ने विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला जीत लिया हो।
Pakistan पीएम शाहबाज शरीफ ने क्या कहा?
हमेशा अपनी बेवजह जश्न मनाने को लेकर चर्चीत रहने वाले पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टी20 बाईलेटरल सीरीज में पाकिस्तान के पहले मैच जीतने के बाद लिखा है कि ''पहले टी20I मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने पर पाकिस्तान टीम को बधाई।''
शाहबाज शरीफ ने आगे लिखा कि ''मैं पीसीबी चेयरमेन मोहसीन नकवी को भी बधाई देता हूं और टीम के सभी खिलाड़ियों को जिसने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। देश के लिए ये गौरव वाला क्षण है।'' इसी ट्वीट को कोट करते हुए आकाश चोपड़ा ने भी मजे लेते हुए रिप्लाई किया।
पहले टी20 मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से हराया, जीत में चमके ये 2 स्टार खिलाड़ी
आकाश चोपड़ा ने कहा ये विश्व कप नहीं
भारत के पूर्व क्रिकेटर और प्रसिद्ध कमेंटेटर आकाश चोपड़ा इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 को लेकर सभी चीजों का भविष्यवाणी करते हुए बताया था कि कौन हो सकता है विश्व विजेता और कौन सा खिलाड़ी लहकाएगा परचम।
आकाश चोपड़ा ने शाहबाज शरीफ के ट्वीट को कोट करते हुए कहा कि ''पूरी इज़्ज़त के साथ... यह ऑस्ट्रेलिया की B टीम के खिलाफ़ एक बाइलेटरल T20I मैच है। कई मेन खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया है। और 170 रन के गेम में 20 रन की जीत को 'ज़बरदस्त' नहीं कहा जा सकता।'' जिसके बाद एक्स पर कई यूजर्स ने पाकिस्तान (Pakistan) पीएम के मजे लेते दिखे।
न्यूजीलैंड में 2 तो टीम इंडिया में 3 बदलाव, पांचवे टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने
With due respect…it’s a bilateral T20i against Australia’s B team. Many main players have given it a miss. And a 20-run win in a 170 run game can’t possibly qualify as ‘electrifying’ 🫣 https://t.co/allr7esAbr
— Aakash Chopra (@cricketaakash) January 30, 2026
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर