AA vs OV 11th T20 Prediction in Hindi: सुपर स्मैश के मुकाबले में किसका चलेगा जादू? जानें रन, विकेट और विजेता की पूरी रिपोर्ट

Published - 05 Jan 2026, 04:29 PM | Updated - 05 Jan 2026, 04:33 PM

AA vs OV 11th T20 Prediction
AA vs OV 11th T20 Super Smash 2026

Super Smash 2025: ऑकलैंड एसेस बनाम ओटागो Super Smash 2025-26 टूर्नामेंट का 11वां मैच ईडन पार्क आउटर ओवल में खेला जाएगा। ऑकलैंड एसेस टीम ने अभी तक 3 में से 1 मैच जीता है और 2 मैच रद्द रहे हैं जिसके चलते वह 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ ओटागो ने 3 मैच खेले हैं जिसमें 1 मैच जीता है और वह 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

दोनों टीम इस मैच में दूसरी जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

AA vs OV Super Smash 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: ऑकलैंड एसेस vs ओटागो (Super Smash 2025-26)

  • स्टेडियम: ईडन पार्क आउटर ओवल, ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड)

  • मैच की तारीख: 6 जनवरी 2025 (05:10 AM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Sony LIV, Star Sports TEN Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • ऑकलैंड एसेस ने जीते: 6

  • ओटागो ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारत के अब नए कोच, टीम इंडिया के लिए टेस्ट बल्लेबाज करेंगे तैयार

हालिया फॉर्म:

ऑकलैंड एसेस ने पिछले 5 में से 3 मैच जीतें है वही ओटागो ने 1 मैच जीता है।

ऑकलैंड एसेस WLLWW
ओटागो TWLLL

ईडन पार्क आउटर ओवल पिच रिपोर्ट:

यह मैच ईडन पार्क आउटर ओवल, ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड) में खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछले 3 T20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 177 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 151 रन देखने को मिला है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं।

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले साल स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs52 Runs44 Runs
10 Overs82 Runs74 Runs
15 Overs123 Runs119 Runs
20 Overs175 Runs154 Runs

AA vs OV 11th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • ग्लेन फिलिप्स: ओटागो टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने में अहम योगदान दिया है। इन्होंने 48 गेंद में 90 रन बनाए और 2 विकेट लिए हैं। यह 2 मैच में 114 रन बना चुके हैं इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

  • जैक बॉयल: ओटागो के तरफ से अभी तक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 2 मैच में 109 रन बनाए हैं इस मैच में भी अच्छी परी की उम्मीद है।

AA vs OV 11th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • ल्यूक जॉर्जसन: ओटागो टीम के कप्तान ल्यूक जॉर्जसन ने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है। इन्होंने 2 मैच में 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

  • हरजोत जोहल: पिछले मैच में ऑकलैंड की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह विकेट ले सकते हैं।

AA vs OV 11th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

ऑकलैंड एसेस इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। ऑकलैंड एसेस टीम का जीत प्रतिशत इस मैदान ओटागो से ज्यादा रहा है। ऑकलैंड एसेस ने ओटागो के खिलाफ लगातार दो मैच जीते हैं जिससे टीम का मनोबल ऊपर है।

ग्लेन फिलिप्स की गैरमौजूदगी ओटागो के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है, क्योंकि इस मैच में भी उनके खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

AA vs OV 11th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

ऑकलैंड एसेस: मार्टिन गुप्टिल, डेल फिलिप्स, सीन सोलिया (कप्तान), बेवोन जैकब्स, लैकलन स्टैकपोल, कैम फ्लेचर (विकेट कीपर), रयान हैरिसन, आदित्य अशोक, हरजोत जोहल, एंगस ओलिवर, रोहित गुलाटी

ओटागो: लुई जॉनसन, जमाल टॉड, मैक्स चू (विकेट कीपर), जैक बॉयल, ट्रॉय जॉनसन, ल्यूक जॉर्जसन (कप्तान), जेक गिब्सन, बेन लॉकरोज़, डैनरू फर्न्स, एंड्रयू हेज़लडाइन, मैथ्यू बेकन

ऑकलैंड एसेस बनाम ओटागो Super Smash 2025 के लिए स्क्वाड:

ऑकलैंड एसेस: मार्टिन गुप्टिल, डेल फिलिप्स, सीन सोलिया (कप्तान), बेवोन जैकब्स, लैकलन स्टैकपोल, कैम फ्लेचर (विकेटकीपर), रयान हैरिसन, आदित्य अशोक, हरजोत जोहल, एंगस ओलिवर, रोहित गुलाटी, सिद्धेश दीक्षित, साइमन कीन

ओटागो: ल्यू जॉनसन, जमाल टॉड, मैक्स चू (विकेटकीपर), जैक बॉयल, ट्रॉय जॉनसन, जेक गिब्सन, बेन लॉकरोज़, ल्यूक जॉर्जसन (कप्तान), डैनरू फर्न्स, एंड्रयू हेज़लडाइन, मैथ्यू बेकन, जैरोड मैके, जैकब कमिंग, थॉर्न पार्क्स, ज़ैक कमिंग, मेसन क्लार्क, ग्लेन फिलिप्स, जैकब डफी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Dream11 Super Smash Otago Volts Auckland Aces AA vs OV 11th T20 Prediction AA vs OV
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

मौजूदा फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए ऑकलैंड एसेस (AA) को इस मुकाबले में थोड़ी बढ़त हासिल है।

ईडन पार्क आउटर ओवल की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com