न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के बीच भारतीय टीम में दौड़ी शोक की लहर, पूर्व BCCI अध्यक्ष का हुआ निधन

Published - 26 Jan 2026, 10:56 AM | Updated - 26 Jan 2026, 01:10 PM

BCCI President

BCCI President: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अभी तक खेले गए शुरुआती तीनों मैचों में टीम इंडिया का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है। लेकिन इस श्रृंखला के बीच ही भारतीय टीम में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष (BCCI President) का निधन हो गया है, जिसने ने सिर्फ भारतीय, बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट को चौंका कर दिया है। पूर्व अध्यक्ष के निधन पर आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने भी शोक प्रकट किया और उनकी उपलब्धियों को याद किया।

BCCI President: 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा (BCCI President) का रविवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पूर्व अध्यक्ष काफी लंबे समय से स्वास्थ संबंधी समस्याओं से जुझ रहे थे और उनका ईलाज जारी था। लेकिन रविवार की शाम उन्होंने अपने दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

बिंद्रा के एक करीबी ने बताया कि दोपहर का खाना खाने के बाद उनकी हालत अचानक से बिगड़ गई और शाम 6:30 बजे के करीब उनका निधन हो गया। उनके साथ उनके बेटे अमर बिंद्रा और बेटी मौजूद थीं। अब उनका अंतिम संस्कार सोमवार को लोधी श्मशान घाट पर किया जाएगा।

आईसीसी अध्यक्ष ने जताया शोक

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष आईएस बिंद्रा (BCCI President) के निधन पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘’ पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट प्रशासन में दिग्गज आईएस बिंद्रा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।’’

बता दें कि, भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने में बिंद्रा का काफी अहम योगदान रहा था। साथ ही वह भारत के सांतवें प्रधानमंत्री रहे ज्ञानी जैल सिंह के स्पेशन सेक्रेटरी भी रह चुके हैं और 1993 से 1996 तक बीसीसीआई के 23वें प्रेसिडेंट रहे। कहा जाता है कि बिंद्रा भारतीय क्रिकेट प्रशासन में एक खास व्यक्तित्व रखते थे।

विश्व कप 1987 भारत लाने का श्रेय

पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा (BCCI President) ही वह शख्स थे, जिनको आईसीसी वनडे विश्व कप 1987 पहली बार भारत लाने का श्रेय जाता है। दरअसल, इससे पहले आयोजित शुरुआती तीन संस्करणों को इंग्लैंड में आयोजित किया था। लेकिन साल 1987 के बाद बिंद्रा ही वह शख्य थे, जिन्होंने बुलंद आवाज में विश्व कप इंग्लैंड के बाहर भारत में करवाने की मांग की थी।

वहीं, बिंद्रा बीसीसीआई (BCCI President) के अलावा 1978 से 2014 तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले ली थी। बता दें कि पंजाब के मोहली में स्थित पीसीए स्टेडियम का नाम बदलकर साल 2015 में आईएस बिंद्रा स्टेडियम कर दिया गया था।

भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन आई सामने, सैम, फरहान, बाबर, फखर, आगा....

क्रिकेट की मोनोपोली को किया समाप्त

आईएस बिंद्रा ही वह शख्स हैं, जिनके कारण आज विश्व क्रिकेट में भारतीय टीम की तूती बोलती है। बिंद्रा ने साल 1994 में क्रिकेट ब्रॉडकास्ट पर दूरदर्शन की मोनोपोली समाप्त करने के लिए भारत की सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी जो कि भारतीय क्रिकेट के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने साल 1994 में फैसला उनके पक्ष में सुनाया और इससे भारतीय क्रिकेट को ग्लोबल ब्रॉडकास्टर्स को लाने में मदद मिली। बता दें कि, वर्तमान में बीसीसीआई की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रॉडकास्टर्स राइट्स बेचकर भी आता है और इसका श्रेय भी आईएस बिंद्रा (BCCI President) को ही जाता है। बिंद्रा के निधन पर क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने अपनी शोक संवेदनाएं जताई हैं।

तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, युवराज सिंह के खास क्लब में की एंट्री, तो न्यूजीलैंड ने कटवाई नाक

Tagged:

INDIA VS NEW ZEALAND bcci president t20 series inderjit singh Bindra
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

टी20 सीरीज का तीसरा मैच भारत ने 8 विकेट से जीता।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com