LIVE मैच में डराने वाला पल! बाबर आजम को लगी खतरनाक बाउंसर, खौफनाक मोमेंट का VIDEO हुआ वायरल
Published - 12 Apr 2026, 09:11 AM | Updated - 12 Apr 2026, 09:15 AM
Table of Contents
Babar Azam ने पेशावर जाल्मी के लिए बनाए 43 रन
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में बाबर आजम (Babar Azam) पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने कराची किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 87 रन ठोके हैं.
फिर बाबर ने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ खेलते हुए 107.50 की स्ट्राइक रेट से 40 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन बनाए. जबकि, इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 1 छक्का निकला.
इस मुकाबले में पेशावर ने खेलते हुए 7 विकेट पर 173 रन बनाए. बाबर के अलावा कुसल मेंडिस ने 48 गेंद पर 74 रनों का योगदान दिया. जिसके बलबूते जालमी ने 7 विकेट के नुकसान पर 173 रनों से जीत दर्ज की.
उबैद शाह की गेंद ने बाहर को किया जख्मी
Ubaid Shah deadly bouncer to Babar Azamhttps://t.co/tYWxos7fJF
— PCT Replays 2.0 (@ReplaysPCT) April 11, 2026
इस मैच में पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) छठे ओवर में बैटिंग कर रहे थे. उन्हें उबैद शाह बॉलिंग करवाने आए. लेकिन खतरनाक गेंद के लिए बाबर आजम तैयार नहीं थे. वह उबैद शाह की गेंद पर पुल शॉट मारने की कोशिश कर रहे हैं.
जिसके लिए उन्होंने पीछे की तरफ हटकर गेंद को हिट करने के लिए बल्ला उठाया. लेकिन गेंद बाबर आजम के गर्दन पर लगी. उबैद शाह की बॉल की रफ्तार 125.7 किमी प्रतिघंटा थी.
मैदान पर मची अफरा-तफरी

इसके बाद वह जमीन पर बैठ गए और काफी दर्द में नजर आए. कराहते हुए बाबर ने अपना सिर नीचे कर लिया. फिर मैदान पर साथी खिलाड़ियों में अफरा-तफरी मच गई. सभी बाबर के पास दौड़े आए और उन्हें चेक किया.
तुंरत फिजियो भी भागते हुए बाबर आजम के पास पहुंचे. उनका कन्कशन टेस्ट हुआ लेकिन वह पास हो गए. जिस कारण उन्हें बैटिंग करने की अनुमति मिल गई. गंभीर हालत में भी बाबर ने हार नहीं मानी. बल्कि टीम की जीत में 43 रनों का योगदान दिया. अब फैंस उनके जज्बे की काफी सराहना कर रहे हैं, और उन्हें क्रिकेट की दुनिया का मंझा हुआ क्रिकेटर बता रहे हैं.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर