IPL 2026 से पहले स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, पूरे सीजन से होना पड़ा बाहर
Published - 16 Mar 2026, 11:48 AM | Updated - 16 Mar 2026, 01:05 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच दर्शक एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखना चाहेंगे।
लेकिन आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने से पहले एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है, जिसके कारण उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा है। इस खिलाड़ी के बाहर होने से टीम प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी, जो अचानक हो पूरे सीजन से बाहर हो चुका है।
IPL 2026 से पहले स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच माउंट माउंगानुई स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में प्रोटियाज ने शानदार प्रदर्शन करके कीवियों को सात विकेट से हरा दिया।
Ish Sodhi has been ruled out of the South Africa T20Is with a thumb injury.
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 16, 2026
Sodhi suffered the injury while bowling in a training session at the Bay Oval on Saturday. pic.twitter.com/pypNdzO9KD
लेकिन मैच खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी ईश सोढ़ी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अभी तक ब्लैककैप्स ने सोढ़ी के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही ईश के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जा सकता है।
IPL 2026: टूर्नामेंट के लिए टिकट कहां और कैसे करें बुक, जानें कितने रूपये में मिल रहा एक TICKET
अभ्यास के दौरान हुए चोटिल
न्यूजीलैंड के अनुभवी लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को ये चोट 14 मार्च को बे ओवल में ट्रेनिंग सत्र के दौरान लगी थी, जब वह गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे थे। 33 वर्षींय ईश को चोट लगने के बाद तुरंत स्कैन के लिए लेकर जाया गया, जहां पर पता चला कि उनका अंगूठा टूट गया है।
इस चोट के कारण वह पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईश सोढ़ी को अंगूठे की चोट से उबरने के लिए कम से कम चार सप्ताह का समय लगेगा। बता दें कि, पहले टी20 मैच में सोढ़ी ने हिस्सा नहीं लिया था, उस मैच में न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने कोल मैककॉन्ची के साथ जाने का फैसला किया था।
सोढ़ी की चोट पर बोले कोच
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर ईश सोढ़ी की चोट के बाद कोच रॉब वॉल्टर ने एक बयान साझा किया है। वॉल्टर ने कहा
‘’वह न्यूजीलैंड के लिए खेलने के लिए काफी चुनूनी हैं। हम जानते हैं कि टी20 विश्व कप 2026 के बाद वह घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके पास टी20 प्रारूप में खेलने का ढेर सारा अनुभव मौजूद है, इसलिए बाकी मैचों में हमें उनकी कमी जरूर खलेगी।’’
हालांकि, ईश सोढ़ी के बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को टीम से जोड़ा जा सकता है, जो कि दूसरे और तीसरा मैच खेलने वाले थे। अब वह सोढ़ी के बाहर होने के बाद टीम से जुड़ गए हैं, जिन्हें दूसरे मैच में मौका मिल सकता है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर