"वो अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे...." भारत के सेमीफाइनल में जाने से बौखलाया पाकिस्तानी खिलाड़ी, दिया ऐसा उल जलूल बयान
Published - 02 Mar 2026, 09:19 AM | Updated - 02 Mar 2026, 09:37 AM
Table of Contents
India : भारत और वेस्टइंडीज के बीच में रविवार के दिन सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में एंट्री ली. अब सूर्यकुमार एंड कंपनी सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम से सामना करेगी. लेकिन उस से पहले पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया की जीत पर बड़ा बयान दिया है.
उनका कहना है 2026 विश्व कप में भारत (India) अच्छा नहीं खेल रहा है. इसके बावजूद वह सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं.
India के सेमीफाइनल में पहुंचने पर नाखुश हुए मोहम्मद आमिर

दरअसल, मोहम्मद आमिर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत (India) सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगा. लेकिन भारत ने अपनी काबिलियत के बलबूते यह कारनामा कर दिखाया है. लेकिन मोहम्मद आमिर अब भी चुप नहीं बैठे हैं. उन्होंने टीम इंडिया से सुपर-4 में पहुंचने पर सवाल उठाए हैं.
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि, "इंडिया अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है। मैं आपको अभी बता रहा हूँ। उनकी फील्डिंग देखो, उन्होंने 3-4 कैच छोड़े हैं। बुमराह को छोड़कर, हर बॉलर की धुनाई हो रही है। वेस्टइंडीज स्पिनर्स को अच्छा नहीं खेलता। मुझे अब भी लगता है कि इंडिया इस टूर्नामेंट में हॉट फेवरेट नहीं है, यह मेरा मानना है।"
भारतीय खिलाड़ियों ने छोड़े आसान कैच
भारत (India) बनाम वेस्टइंडीज मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. हालांकि, खिलाड़ियों के लिए फील्डिंग चुनौतीपूर्ण रही. अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने आसान कैच छोड़ दिए. अभिषेक ने रोस्टन चेज का कैच छोड़ दिया तो वहीं तिलक वर्मा ने बाउंड्री के पास रदरफोर्ड के कैच को छक्के में बदल दिया. जिसकी बदौलत इंडीज ने इस मौके का फायदा उठाया और एक बड़ा स्कोर बनाया.
बता दें कि 2026 WC में India अब तक 13 कैच छोड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुका है. जो कि सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी राह को मुश्किल बना सकता है.
संजू ने पार लगाई भारत की नैया
भारतीय प्लेयर्स की गेंदबाजी औसतन रही. हार्दिक पांड्या एक विकेट और वरूण ने भी 1 विकेट चटकाया. जबकि बुमराह ने 2 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में योगदान दिया. हालांकि, विजय की असली कहानी बल्लेबाजों ने लिखी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए तो, तिलक वर्मा ने 27 रनों की पारी खेली. लेकिन असली जीत के हीरो रहे संजू सैमसन.
जिन्हें साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया में मौका मिला था. संजू ने 194.00 के स्ट्राइक रेट से 50 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली. उनकी ही बदौलत भारत इंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहा.
Tagged:
team india Pakistan Cricket Team India Pakistani playerऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर