टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नई टीम इंडिया हुई तैयार, 4 शतक जड़ने वाला खिलाड़ी कप्तान, तो 31 वर्षीय खिलाड़ी की एंट्री

Published - 08 Jan 2026, 04:35 PM | Updated - 08 Jan 2026, 04:37 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 20 दिसंबर को 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था।

लेकिन अब विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए एक नई टीम इंडिया को तैयार किया गया है, जिसमें 4 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को कप्तान तो 31 साल के खिलाड़ी को अचानक से टीम में एंट्री दी है। जिस खिलाड़ी के शुरुआत में नहीं चुने जाने पर बवाल मचा हुआ था, आखिरकार चयनकर्ता उन्हें आगामी टूर्नामेंट में मौका देने के लिए तैयार हो गए हैं।

4 शतक जड़ने वाला खिलाड़ी कप्तान

आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मुख्य चयन समिति ने सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया था और टूर्नामेंट में वहीं टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। बता दें कि, सूर्या भारत के लिए अभी तक 99 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 35.29 की औसत और 163.23 के स्ट्राइक रेट से 2788 रन बनाए हैं।

खास बात ये है कि सूर्या इस प्रारूप में अब तक चार शतक ठोक चुके हैं, जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 21 अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं और यही कारण है कि उन्हें इस टूर्नामेंट में कप्तान बनाया गया है। बता दें कि, सूर्या के कप्तान बनने के बाद से भारत ने एक भी सीरीज या टूर्नामेंट नहीं गंवाया है।

श्रेयस अय्यर की हो सकती है वापसी

फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए श्रेयस अय्यर का चयन भारतीय स्क्वाड में नहीं किया गया था, लेकिन माना जा रहा है कि अब उनकी सरप्राइज एंट्री टीम इंडिया में हो सकती है।

श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल 3 दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, लेकिन इसके बाद से दोबारा उन्हें स्क्वाड में नहीं चुना गया है। यहां तक की आईपीएल 2025 और घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद भी टीम इंडिया में उनकी जगह नहीं बन पा रही थी, लेकिन अब तिलक के बाहर होने के बाद उनकी वापसी होती नजर आ रही है।

एक साथ इन 3 देशों ने की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम अनाउंस, इन स्टार खिलाड़ियों को मिली जगह

क्यों होंगे तिलक T20 World Cup से बाहर?

विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए चयनकर्ताओं ने तिलक वर्मा को स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन 7 जनवरी को उन्हें अचानक शरीर के निचले हिस्से में दर्द होना शुरू हो गया था, जिसके बाद उन्हें राजकोट में मौजूद गोकुल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां जांच और स्कैन के बाद उनके टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी की गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी ये सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है, लेकिन तीन से चार सप्ताह तक उन्हें क्रिकेट एक्शन से दूर रहना पड़ सकता है। हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि उन्हें ठीक होने में इससे अधिक समय भी लग सकता है, जिसके कारण वह पहले ही न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं और टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) खेलने पर भी खतरा मंडरा रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इस खूंखार खिलाड़ी की हो सकती है टीम इंडिया में सप्राइज़ एंट्री, गौतम-अगरकर मौका देने को मजबूर

Tagged:

team india Suryakumar Yadav shreyas iyer T20 World Cup
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

99 टी20 मैच।

4 शतक।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com