हेड कोच के सिर पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, एक साथ 3 खिलाड़ी चोटिल होकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर
Table of Contents
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आगाज़ 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में आयोजन होना हैं। इस टूर्नामेंट को शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बचा हैं और लगभग सभी टीमों ने अपने 15 सदस्य वाली स्क्वाड का ऐलान कर दिया हैं। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से ठीक पहले इस टीम के लिए हालात अचानक मुश्किल हो गए हैं।
जिस टूर्नामेंट को लेकर महीनों की तैयारी, रणनीति और संयोजन तय किए जा चुके थे, वहां अब चोटों ने पूरी योजना हिला दी है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम मैनेजमेंट के सामने नए विकल्प तलाशने की मजबूरी आ गई है, वहीं हेड कोच पर दबाव भी साफ नजर आने लगा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चयन और फिटनेस सबसे बड़ा सवाल बन चुका है।
दो अहम खिलाड़ी चोट के कारण T20 World Cup से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज टोनी डी ज़ोर्ज़ी के पूरी तरह फिट न हो पाने की खबर आई। भारत दौरे के दौरान लगी दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उनका रिहैबिलिटेशन उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाया। मेडिकल टीम के आकलन के बाद साफ हो गया कि वह टूर्नामेंट की शुरुआत तक मैच फिट नहीं हो पाएंगे।
इसके साथ ही बैटिंग ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा भी चोटिल होकर बाहर हो गए। SA20 मुकाबले के दौरान उनके बाएं कॉलरबोन में फ्रैक्चर हुआ, जिसने उनकी वापसी की सभी संभावनाओं पर फिलहाल विराम लगा दिया। इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ने टीम के संतुलन को सीधा नुकसान पहुंचाया है।
नए चेहरों को मिला मौका
चोटों के बाद दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं को तुरंत बदलाव करने पड़े। 15 सदस्यीय टीम में रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी हाल ही में भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका की व्हाइट-बॉल टीम का हिस्सा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव रखते हैं।
टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि ये युवा खिलाड़ी न सिर्फ चोटिल खिलाड़ियों की कमी पूरी करेंगे, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर दबाव की परिस्थितियों में भी उपयोगी प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, इतने बड़े टूर्नामेंट से ठीक पहले मिली जिम्मेदारी किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान चुनौती नहीं मानी जाती।
डेविड मिलर की फिटनेस पर संशय
दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। टीम के अनुभवी और हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज डेविड मिलर की उपलब्धता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
SA20 लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते समय मिलर को एडक्टर मसल में चोट लगी, जिसके चलते वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ से बाहर हो गए।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में उनका खेलना फिटनेस टेस्ट के नतीजों पर निर्भर करेगा।
अगर मिलर समय रहते पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो यह दक्षिण अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि दबाव के हालात में मैच फिनिश करने की उनकी क्षमता टीम के लिए बेहद अहम मानी जाती है।
न्यूजीलैंड को भी लगा बड़ा झटका
इसी बीच, न्यूजीलैंड की टीम भी चोट संकट से जूझती दिखी। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट (T20 World Cup) से बाहर हो गए। उनकी जगह काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया गया है।
हेड कोच रॉब वाल्टर ने मिल्ने के बाहर होने पर निराशा जताई, लेकिन जैमीसन के अनुभव और मौजूदा फॉर्म पर भरोसा भी दिखाया। जैमीसन पहले से ही भारत दौरे पर टीम के साथ मौजूद हैं और उन्हें पेस अटैक की अगुवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़े : T20 World Cup से हटने के बाद बर्बाद हो जायेगा बांग्लादेश, हो जायेगा कुल इतने करोड़ का नुकसान
Tagged:
South African Team T20 World Cup 2026 Cricket Injury Update T20 World Cup Squad