T20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर संभव, इस समीकरण से ऑस्ट्रेलिया बाहर, जिम्बाब्वे को मिल सकता है प्लेऑफ टिकट
Published - 14 Feb 2026, 11:04 AM
Table of Contents
टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में एक ऐसा उलटफेर देखने को मिला है जो क्रिकेट की दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। इस हार ने ग्रुप बी के समीकरणों को पूरी तरह से उलझा दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है जबकि जिम्बाब्वे के लिए सुपर-8 यानी प्लेऑफ के दरवाजे मजबूती से खुल गए हैं। आईए जानते हैं कैसे।
जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को T20 World Cup में हराया

ऑस्ट्रेलिया जो क्रिकेट की दुनिया का दिग्गज टीमों में से एक मानी जाती है वो जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के ग्रूप स्टेज मुकाबले में हार गई। इस हार नेऑस्ट्रेलिया को सदमें मेंडाल दिया होगा। जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 169/2 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की शानदार पारी खेली।
जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने अंत में 13 गेंदों पर 25 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर स्कोर को 160 के पार पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और ब्लेसिंग मुजरबानी ने कहर बरपाते हुए टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.3 ओवर में महज 146 रनों पर सिमट गई। मुजरबानी ने 4 विकेट झटककर कंगारुओं की कमर तोड़ दी।
राजस्थान रॉयल्स फैंस को सरप्राइज! कप्तानी के लिए चुना गया ये खिलाड़ी, नहीं बने जडेजा-जायसवाल
T20 World Cup से कैसे बाहर हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई ?
इस हार के बाद टी20 विश्व कप (T20 World Cup) की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है। श्रीलंका और जिम्बाब्वे दोनों ने अपने पहले दो-दो मैच जीतकर 4-4 अंक हासिल कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास अब केवल दो अंक हैं और उन्हें अगले दो मैचों में श्रीलंका और ओमान से भिड़ना है। यदि ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ अपना अगला मैच हार जाती है तो वह आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
इस हार का चांस इसीलिए ज्यादा दिख रहा है क्योंकि श्रीलंका अपने सरजमीं पर खेल रहा है और इस स्थिति में वह मजबूत दिख रहा है। यहाँ तक कि अगर वे दोनों मैच जीत भी जाते हैं, तो उन्हें नेट रन रेट के लिए बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि जिम्बाब्वे का रन रेट वर्तमान में काफी बेहतर है।
क्या जिम्बाब्वे की दावेदारी होगी पक्की ?
जिम्बाब्वे के लिए अब सुपर-8 की राह काफी आसान नजर आ रही है। उन्हें अपने अगले दो मुकाबलों में आयरलैंड और श्रीलंका का सामना करना है। अगर जिम्बाब्वे आयरलैंड को हराने में कामयाब रहता है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे, जो उसे सुपर आठ के बेहद करीब ले जाएगा।
जिम्बाब्वे की इस जीत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की यादें ताजा कर दी हैं जब उन्होंने इसी तरह ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। मौजूदा फॉर्म और गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे इस साल की सबसे बड़ी डार्क हॉर्स बनकर उभरी है और क्रिकेट फैंस एक बड़े चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं। ये लगाकर दूसरी बार जिम्बाब्वे ने ऐसा कारनामा कर दिया।
वर्तमान में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के ग्रुप बी में श्रीलंका दो में दो जीत, +3.125 नेट रन रेट के साथ टॉप पर है जबकि जिम्बाब्वे भी दो मैच में दो जीत के साथ 1.984 रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। एक मैच जीत और एक हार के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर +1.100 नेट रन रेट के साथ है। वहीं आयरलैंड और ओमान ने एक भी मुकाबले नहीं जीते हैं।
Tagged:
T20 World Cup AUS vs ZIM SUPER 8ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर