तिलक वर्मा की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन हो सकती है टीम में वापसी
Published - 20 Jan 2026, 01:41 PM | Updated - 21 Jan 2026, 01:01 PM
Table of Contents
Tilak Varma: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 मैचों का हिस्सा नहीं हैं। भारत के नंबर तीन बल्लेबाज तिलक को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले के दौरान शरीर के निचले हिस्से में अचानक से तेज दर्द शुरू हो गया था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया, जहां पर उनकी टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी हुई थी।
हालांकि, अब तिलक की फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि अब किस दिन तिलक वर्मा (Tilak Varma) दोबारा मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे तिलक
तिलक वर्मा (Tilak Varma) की टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी 7 जनवरी को हुई थी, जिसके बाद वह आराम कर रहे थे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह धीरे-धीरे अपनी फिटनेस हासिल कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वह मंगलवार (20 जनवरी) को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचने वाले हैं।
🚨 GOOD NEWS ON TILAK VARMA 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 20, 2026
- Tilak will reach BCCI CoE today, he is getting closer to full fitness. [Pratyush Raj from TOI]
He is currently not feeling any pain. pic.twitter.com/DsCnuzMlRH
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि तिलक वर्मा (Tilak Varma) को अब दर्द की समस्या नहीं है और वह फिटनेस टेस्ट और आगे के आकलन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जा रहे हैं, ताकि उन्हें आगे खेलने की अनुमति मिल सके।
बता दें कि, सर्जरी से पहले तिलक वर्मा (Tilak Varma) विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में हैदराबाद के लिए खेल रहे थे, जहां पर 3 जनवरी को उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ 109 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि 6 जनवरी को उन्होंने 34 रन बनाए थे। इस मैच के बाद ही तिलक को अनाचक से दर्द शुरू हो गया था, जिसके बाद उन्होंने स्कैन करवाया था।
कब वापसी करेंगे Tilak Varma
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ‘’अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो वह 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में होने वाले चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। उन्होंने शारीरिक प्रशिक्षण दोबारा शुरू कर दिया है और एक या दो दिन में वह बल्लेबाजी करना भी शुरू कर देंगे। साथ ही उन्होंने कौशल संबंधी गतिविधियां करनी भी शुरू कर दी हैं।’’
बता दें कि, बीसीसीआई ने तिलक वर्मा (Tilak Varma) की सर्जरी के बाद उन्हें न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से बाहर कर दिया था, ताकि वह विश्व कप 2026 से पहले पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी कर सके। बता दें कि, बीसीसीआई की मेडिकल टीम तिलक वर्मा (Tilak Varma) को फिट करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
श्रेयस अय्यर ने किया था रिप्लेस
तिलक वर्मा के शुरुआती तीन मैचों से बाहर होने के बाद उनकी जगह टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर को स्क्वाड में शामिल किया गया है। अय्यर ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टी20 मैच दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसके बाद उन्हें टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था।
हालांकि, श्रेयस ने पिछले साल आईपीएल 2025 फाइनल के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है। अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तिल्ली में चोट लग गई थी, जिससे उबरने के कारण वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन काफी शानदार रहा था, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने उनपर भरोसा जताया है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर