टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब यहां होंगे बांग्लादेश के मैच

Published - 12 Jan 2026, 02:39 PM | Updated - 13 Jan 2026, 01:02 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: भारत में अगले महीने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से मिलकर करने वाली है। लेकिन टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश और भारत के बीच विवाद खड़ा हो गया था।

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में बिकने के बाद रिलीज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों के चलते अपने विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करवाने की मांग की थी। इसपर अब बड़ा अपडेट सामने आया है।

भारत में होंगे बांग्लादेश के मुकाबले!

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड काफी लंबे समय से अपने मैच भारत के बाहर श्रीलंका में करवाने की मांग कर रहा है और इसके लिए वह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को भी पत्र लिख चुका है।

हालांकि, अभी तक आईसीसी की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी द्वारा विकल्पिक स्थलों की तलाश की जा रही है और ये संभावना है कि ये मैच भारत में ही खेलेंगे जाएंगे, न की श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएंगे।

अब यहां होंगे बांग्लादेश के मैच?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन और केरल क्रिकेट एसोसिएशन से संपर्क किया है और बांग्लादेश के मैचों को चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट करने के विकल्प पर विचार कर रहा है।

हालांकि, अभी तक टीएनसीए और केसीए के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका है, लेकिन जानकारी के अनुसार, उन्होंने मैचों की मेजबानी (T20 World Cup) की इच्छा जताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएनसीए के अधिकारियों ने आईसीसी और बीसीसीआई को ये भी बताया है कि उन्हें कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि उनके पास आठ पिचें हैं।

टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया इंग्लैंड से खेलने का फैसला, अब वहीं से बनाएगा अपना क्रिकेट करियर

T20 World Cup: पहले यहां होने थे मुकाबले!

तय कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला 7 फरवरी को वेस्टइंडीज (T20 World Cup) के साथ होना है। वहीं, दूसरा मैच 9 फरवरी को इटली के साथ होगा। जबकि 14 फरवरी को इंग्लैंड के साथ और 17 फरवरी को नेपाल से उनकी लीग चरण में अंतिम भिड़ंत होने वाली है।

बता दें कि, बांग्लादेश के तीन मैच कोलकाता में और एक मैच मुंबई में होने वाला है। लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश के मैच अगर चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट होते हैं तो क्या बांग्लादेश भारत में क्रिकेट खेलने आएगा नहीं।

IPL से निकाले जाने पर BCCI पर केस ठोक रहे मुस्ताफिजुर रहमान, जीते तो मिलेगी इतने करोड़ की रकम

Tagged:

bcci icc T20 World Cup Bangladesh Cricket Board
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

वेस्टइंडीज के साथ।

15 फरवरी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com