IPL 2026 के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा पूरे कार्यक्रम का ऐलान
Published - 21 Jan 2026, 12:52 PM | Updated - 21 Jan 2026, 01:02 PM
Table of Contents
आईपीएल प्रशंसकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल 2026 (IPL 2026) की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने 19वें सीजन की खिड़की तय कर ली है, लेकिन पूरे कार्यक्रम के ऐलान को लेकर एक पेंच फंसा हुआ है। वरिष्ठ खेल पत्रकार के रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल तैयार है, लेकिन इसे सार्वजनिक करने के लिए बोर्ड एक खास घोषणा का इंतजार कर रहा है।
IPL 2026 की शेड्यूल में देरी की वजह क्या है ?
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के शेड्यूल में देरी का मुख्य कारण भारत के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। अभिषेक त्रिपाठी के अनुसार, बीसीसीआई तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहा है।
चूंकि इन राज्यों में आईपीएल के घरेलू मैच आयोजित होने हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और लॉजिस्टिक्स को ध्यान में रखते हुए बोर्ड चुनाव आयोग के साथ समन्वय बना रहा है। गवर्निंग काउंसिल की हालिया बैठक में यह स्पष्ट किया गया है कि जैसे ही इन राज्यों में मतदान की तारीखें साफ होंगी, वैसे ही बीसीसीआई आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पूरा कैलेंडर जारी कर देगा।
26 मार्च से शुरू हो सकता है रोमांच
आंकड़ों और सूत्रों की मानें तो आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आगाज 26 मार्च 2026 को हो सकता है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 31 मई को खेले जाने की संभावना है। इस बार आईपीएल और भी बड़ा होने वाला है क्योंकि लीग में मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 84 की जा सकती है। बोर्ड ने इस सीजन के लिए कुल 18 संभावित वेन्यू की सूची तैयार की है।
हालांकि, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैचों के आयोजन पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। बीसीसीआई ने इन दोनों फ्रेंचाइजी को 27 जनवरी तक अपनी राज्य सरकारों से अनुमति लेकर रिपोर्ट सौंपने को कहा है, ताकि आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मैचों का वितरण सुचारू रूप से किया जा सके।
अपनी जिद्द के चलते बुरा फंस सकता है बांग्लादेश, बैन के साथ-साथ झेलना पड़ सकता भारी जुर्माना
IPL 2026 की शुरूआत डिफेंडिंग चैंपियन RCB के घर से
परंपरा के अनुसार, आईपीएल का पहला मैच मौजूदा चैंपियन के घरेलू मैदान पर खेला जाता है। चूंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डिफेंडिंग चैंपियन है, इसलिए आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच बेंगलुरु में होना तय माना जा रहा था। हालांकि, सुरक्षा चिंताओं के कारण बोर्ड दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहा है।
आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन दिसंबर 2025 में अबू धाबी में संपन्न हो चुका है, जहाँ टीमों ने ऋषभ पंत और जोस बटलर जैसे बड़े नामों को अपने साथ जोड़कर स्क्वाड मजबूत किया है। अब बस चुनाव की तारीखों का इंतजार है, जिसके बाद फरवरी के पहले हफ्ते तक फैंस के सामने पूरा टाइम टेबल होगा।
अपनी जिद्द पर अड़ा बांग्लादेश, अपनी मांग बदलने से किया इनकार, ICC को दे डाली चुनौती
Tagged:
RCB IPL 2026 IPL 2026 SCHEDULEऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर