सीएसके फैंस के लिए आया बड़ा अपडेट सामने, IPL में 5 विकेट झटकने वाले खिलाड़ी की जल्द होगी टीम में एंट्री
Published - 10 Apr 2026, 03:34 PM | Updated - 10 Apr 2026, 03:42 PM
Table of Contents
CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके ने मौजूद सीजन में खेले तीनों मैच गंवाए हैं, जिसके बाद उनका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
इस सीजन येलो आर्मी का गेंदबाजी आक्रमण फीका रहा है, लेकिन अब आईपीएल में पांच विकेट झटकने वाले खिलाड़ी की जल्द ही टीम में एंट्री होने वाली है। इस खबर ने सीएसके (CSK) फैंस के चेहरे पर खुशी ला दी है, क्योंकि मौजूदा संस्करण में चेन्नई की साधारण गेंदबाजी उनकी हार की सबसे बड़ी वजह रही है।
CSK: चेन्नई के लिए आई बड़ी खुशखबरी
आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले ही पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को एक के बाद एक बड़े झटके लगने शुरू हो गए थे। इसी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस का झटका भी शामिल था, जो कि चोट के कारण स्क्वाड से बाहर हो गए।
🚨 BIGGEST BLUNDER BY CSK IN IPL 2026 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 10, 2026
Spencer johnson likely to join team CSK on April 25th or 26th. But won't be available for selection till May 6th or 7th
Why CSK selected him in the squad as Nathan Ellis replacement is still a mystery 😭 pic.twitter.com/I8Z3VBiT2R
उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई ने ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को चुना था, लेकिन वह भी पूरी तरह से फिट नहीं थे, लेकिन अब खबरें हैं कि 25 या 26 अप्रैल तक वह येलो आर्मी को जॉइन कर सकते हैं।
बता दें कि, इससे पहले स्पेंसर पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का हिस्सा थे, लेकिन व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर उन्होंने क्वेटा ग्लेडिएटर को छोड़ दिया और इसके कुछ दिनों बाद वह सीएसके (CSK) के साथ जुड़ गए।
शुरुआती मैचों में बैठे रहेंगे बाहर
नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हो रहे स्पेंसर जॉनसन 25 या 26 अप्रैल को चेन्नई (CSK) का स्क्वाड जॉइन कर लेंगे, लेकिन 6 या 7 मई के बाद ही वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
दरअसल, वह वर्तमान में पीठ की चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह न ही बिग बैश लीग 2025-26 का हिस्सा थे और वह टी20 विश्व कप 2026 से भी बाहर हो गए थे।
ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने इस घातक गेंदबाज को लेकर किसी भी तरह का कोई रिस्क उठाना नहीं चाहता है, जिसके चलते पूरी तरह से फिट होने के बाद ही उनको येलो जर्सी पहनकर खेलने का मौका मिलेगा।
स्पेंसर जॉनसन का आईपीएल करियर
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन 140 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं, जिसको खेल पाना काफी मुश्किल होता है। हालांकिइ, इस प्लेयर ने आईपीएल में अभी तक दो टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन उनको अधिक खेलने का मौका नहीं मिला।
जॉनसन ने साल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन तब वह 5 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ले सके थे और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.43 का था।
इसके बाद साल 2025 में स्पेंसर को केकेआर ने खरीदा, लेकिन 4 मैचों में 1 विकेट और 11.73 की इकॉनमी से रन लुटाने के बाद उनको रिलीज कर दिया गया और मिनी ऑक्शन में भी उनको कोई खरीदार नहीं मिला। लेकिन अब आईपीएल 2-26 में पीली जर्सी पहनकर वह धूम-धड़ाका करने के लिए तैयार होंगे।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर