टी20 वर्ल्ड कप के बीच आया बड़ा झटका, इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

Published - 18 Feb 2026, 03:22 PM | Updated - 18 Feb 2026, 03:35 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लीग चरण मुकाबले अभी समाप्त भी नहीं हुए हैं कि एक इंटरनेशनल खिलाड़ी ने अचानक से संन्यास की घोषणा करके सभी को निराश कर दिया है।

माना जा रहा था कि ये खिलाड़ी एक से दो साल तक क्रिकेट में अपने देश की सेवाएं कर सकता है, लेकिन विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से टीम बाहर होते ही खिलाड़ी ने भी संन्यास का बड़ा झटका दे दिया है।

बता दें कि, जहां एक और बुधवार को भारत-नीदरलैंड्स और पाकिस्तान-नामीबिया के सुपरहिट मुकाबले खेले जाने वाले हैं तो दूसरी ओर इस खिलाड़ी के संन्यास ने सभी की आखों को नम कर दिया है।

T20 World Cup के बाद फोड़ा संन्यास का बम

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लीग चरण मैचों से समाप्त होने से पहले कनाडा टीम के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

37 साल के नवनीत काफी लंबे समय से कनाडा टीम की बल्लेबाजी के मजबूत स्तंभ रहे हैं, लेकिन विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के बाद वह अपने देश के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे।

वर्तमान टूर्नामेंट में नवनीत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 64 रन की शानदार पारी खेली थी तो संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ उनके बल्ले से 34 रन निकले थे। लेकिन कीवियों के खिलाफ वह 10 रन से अधिक नहीं बना सके।

19 फरवरी को खेलेंगे आखिरी मैच

नवनीत धालीवाल 19 फरवरी 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की आखिरी पारी खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम (T20 World Cup) में खेला जाएगा, जहां पर नवनीत को आखिरी बार बल्लेबाजी करते देखने के लिए भारी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक मैदान पर पहुंच सकते हैं।

ता दें कि, नवनीत कनाडा के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 48 टी20 मैचों में कनाडा के लिए 32 से अधिक की औसत और 129.20 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1305 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। पूर्व कप्तान ने कनाडा के लिए 18 अगस्त 2019 को इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

पाकिस्तान के साथ अब ऑस्ट्रेलिया भी ओलंपिक 2028 से बाहर! कंगारुओं को रिप्लेस करेगी भारत की दुश्मन

संन्यास को लेकर धालीवाल ने कही ये बात

कनाडा के लिए 29 टी20 और चार वनडे मैच खेले थे, जिसमें 21 मैच कनाडा ने उनकी कप्तानी में जीते थे। धालीवाल ने अपने संन्यास की घोषणा करते समय कहा कि

''मैंने यहां (टी20 विश्व कप 2026) से पहले ही फैसला कर लिया था। मैंने 11 साल से अधिक समय से क्रिकेट खेल रहा हूं। मेरे लिए सबसे यागदार पल वह था, जब हमने पहली बार टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup) के लिए क्वालीफाई किया था। उसके बाद मैंने पहले विश्व कप के पहले मैच में रन बनाए थे। साथ ही जब मैं कप्तान बना था तो ये मेरे लिए काफी गर्व का क्षण था।''

बता दें कि, अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच खेलने के बाद धालीवाल कनाडा क्रिकेट में अपना योगदाना देते नजर आएंगे, लेकिन वह राष्ट्रीय स्तर पर नहीं बल्कि जुनियर लेवल पर बच्चों को क्रिकेट के गुण सीखाते दिखेंगे। बता दें कि, नवनीत धालीवाल का जन्म 10 अक्टूबर 1988 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था, लेकिन बाद में उन्होंने कनाडा शिफ्ट होने का फैसला किया।

WI vs ITA Match Prediction in Hindi, Match 37: कोलकाता में कितना बनेगा स्कोर और कौन पलटेगा मैच? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Tagged:

T20 World Cup Navneet Dhaliwal Canada vs Afghanistan
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

नवनीत धालीवाल का जन्म भारत में हुआ था।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com