IND vs ZIM से पहले बड़ा खुलासा, टीम इंडिया को लेकर सामने आईं 5 अहम खबरें
Published - 26 Feb 2026, 09:13 AM | Updated - 26 Feb 2026, 09:19 AM
Table of Contents
IND vs ZIM: भारतीय टीम सुपर-8 में दूसरे चरण का मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों की भिड़त 26 फरवरी के दिन यानी की आज ही एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में होगी. सेमीफाइनल में बने रहने के लिए भारत के लिए सुपर-8 के अब दोनों मुकाबले जीतने होंगे. आज का मैच भी भारतीय टीम के लिए 'करो और मरो' जैसा होने वाला है. वहीं, कोच गौतम गंभीर ने IND vs ZIM मैच से पहले टीम में 5 बड़े बदलाव किए हैं.
IND vs ZIM: अक्षर पटेल का खेलना तय, तिलक की भी जगह पक्की

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद कोच गंभीर और सूर्या की अक्षर को बाहर करने पर काफी अलोचना हुई थी. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि अगले मैच में बापू खेलेंगे. लेकिन भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले अपडेट आया है कि अक्षर पटेल का IND vs ZIM मैच में खेलना तय है.
तिलक वर्मा का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक रहा है. वह मुश्किल समय में भी रन बनाने में नाकामयाब रहे हैं. अब तक उन्होंने टूर्नामेंट में 5 पारियों में 107 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 118 रन बनाए हैं. इसके बावजूद IND vs ZIM मैच में उनकी जगह पक्की है. कोच गंभीर अभी उन्हें प्लेइंग XI से बाहर करने के मूड में नहीं हैं.
रिंकू सिंह हो सकते हैं बाहर
पिता की अचानक तबियत खराब होने के बाद रिंकू सिंह बीच टूर्नामेंट में घर वापिस लौट आए हैं. उनके पिता को स्टेज-4 का लीवर कैंसर है. पेट में दर्द के शिकायत होने के बाद रिंकू के पिता को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल यथार्थ में भर्ती करवाया गया था. भारतीय फिनिशर मंगलवार को भी टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुआ था. माना जा रहा है कि उनका जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना भी मुश्किल है.
वाशिंगटन सुंदर vs संजू सैमसन?
वाशिंगटन सुंदर टीम इंडिया में ऑलराउंडर की भूमिका में है तो, संजू सैमसन विकेटकीपर-बल्लेबाज की पोजिशन को संभालते हैं. हालिया फॉर्म की बात करें तो सुंदर चोट से जूझ रहे थे, उन्होंने फिट होने के बाद ही टूर्नामेंट में वापसी की है. लेकिन वह मैदान पर आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं. सुपर-8 के पहले मुकाबले में सुंदर ने 11 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए थे. नतीजन भारत को दक्षिण अफ्रीका के आगे मुंह की खानी पड़ी थी.
इस करारी हार के बाद कोच गंभीर की वाशिंगटन का चयन करने पर भी काफी आलोचना हुई थी. अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्बाब्वे के खिलाफ सुंदर को बाहर कर संजू को खिलाया जा सकता है.
Tagged:
team india icc IND vs ZIM T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर