IPL के पैसों के लालच में अपने देश को धोखा दे रहा विदेशी खिलाड़ी, बोर्ड से बोला 'अब मैं संन्यास लूँगा...'
Published - 02 Apr 2026, 04:48 PM | Updated - 02 Apr 2026, 04:55 PM
Table of Contents
IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलने के लिए एक विदेशी खिलाड़ी ने अपने देश को धोखा दे दिया। जहां खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय कर्तव्य के लिए किसी भी लीग को ठुकरा देते हैं तो एक प्लेयर ऐसा भी है, जिनसे इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़कर आईपीएल (IPL) में खेलने का फैसला किया है।
यहां तक कि, देश के क्रिकेट बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के बाद इस खिलाड़ी ने गुरुवार (2 अप्रैल) को अदालत में जाने का फैसला किया है।
बता दें कि, यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा हैं, जो कि आईपीएल 2026 (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वाड का हिस्सा है। नुवान को अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी नहीं दी है, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
IPL: कोर्ट से की हस्तक्षेप करने की मांग
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिलने के बाद श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने कोलंबो जिला अदालत में याचिका दाखिर की है। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से आईपीएल 2026 के लिए एनओसी जारी करने की मांग की है, जिसकी शुरुआती सुनवाई दो अप्रैल को हो चुकी है, जबकि 9 अप्रैल को इसकी दूसरी तारीख तय की गई है।
बता दें कि, तुषार ने कहा कि अगर उनको समय पर एनओसी नहीं मिली तो आईपीएल फ्रेंचाइजी उनको दूसरे प्लेयर के साथ रिप्लेस कर सकती है, जिससे उनके करियर और कमाई दोनों पर गंभीर असर पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कोर्ट से अंतरिम और स्थायी आदेश की मांग की है ताकि वह आईपीएल (IPL) समेत दुनियाभर की लीगों में खेल सके।
बोर्ड ने NOC देने से किया था इनकार
NOC को लेकर अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और नुवान तुषारा के बीच एक नया विवाद शुरू हो चुका है, जिसका फैसला अब कोर्ट को करना है। हालांकि, सीएलसी का कहना है कि वह तय फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके कारण उनको नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं दिया जा सकता है।
वहीं, तुषारा का कहना है कि वह साल 2024 और 2025 में भी इसी फिटनेस के साथ खेल चुके हैं और तब उनको एनओसी मिली थी। बता दें कि, आईपीएल 2026 में तुषारा को आरसीबी ने 1.6 करोड़ रुपये की धनराशि में खरीदा था। जबकि पिछले सीजन फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला था। हालांकि, यह तेज गेंदबाज अभी तक कुल 137 मैच खेल चुका है, जिसमें उन्होंने 174 विकेट झटके हैं। जबकि इस दौरान उनका औसत 21.25 का है।
श्रेयस अय्यर की चोट पर बड़ा अपडेट! बचा IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं, रिपोर्ट आ गई अब सामने
खिलाड़ी ने दी संन्यास की धमकी
खिलाड़ी ने कोर्ट को यह भी कहा कि उनका श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ अनुबंध 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुका है और उन्होंने पहले ही बोर्ड को सुचित कर दिया है कि वह इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने की जानकारी भी वह SLC को दे चुके हैं। उनका कहना है कि जब उनका चयन राष्ट्रीय टीम में होना ही नहीं है, तब फिटनेस के आधार पर एनओसी को रोकना गलत है।
IPL 2026 के पहले 5 मैचों में ही साफ तस्वीर! इन 4 टीमों की एंट्री कन्फर्म, बाकी ये 6 हो जाएंगी बाहर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर