विजय हजारे टूर्नामेंट के पहले दिन लगी शतकों की झड़ी, रोहित-कोहली से लेकर ईशान-सूर्यवंशी-पड्डीकल तक ने ठोका शतक

Published - 25 Dec 2025, 11:13 AM | Updated - 25 Dec 2025, 11:20 AM

Vijay Hazare Trophy

विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) 2025-26 का पहला दिन भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। एक साथ करीब दो दर्जन मुकाबले अलग-अलग शहरों में खेले गए और पहले ही दिन बल्लेबाज़ों ने ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड एक के बाद एक टूटते चले गए।

किसी ने 32 गेंदों में, किसी ने 33 गेंदों में तो किसी ने 36 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट की रफ्तार ही बदल दी। इस ऐतिहासिक दिन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि बिहार और झारखंड से जुड़े खिलाड़ियों का दबदबा साफ दिखाई दिया, वहीं सीनियर स्टार्स ने भी बता दिया कि क्लास कभी आउट ऑफ फॉर्म नहीं होती।

बिहार के युवा बल्लेबाज़ों ने रचा इतिहास

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 (Vijay Hazare Trophy) के पहले ही दिन बिहार के युवा खिलाड़ियों ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। महज़ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में शतक ठोक दिया।

इसके बाद उन्होंने 84 गेंदों पर 190 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। यह पारी न सिर्फ टूर्नामेंट की बल्कि पूरे भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे चर्चित पारियों में शामिल हो गई।

इसके कुछ ही देर बाद बिहार के कप्तान सकिबुल गनी ने 32 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा खेली गई सबसे तेज लिस्ट-ए सेंचुरी बन गई।

बिहार ने इस मैच में 574 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। एक ही पारी में तीन शतक लगना बिहार क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हुई।

झारखंड के कप्तान ईशान किशन का तूफान

बिहार के पटना में जन्मे लेकिन झारखंड के लिए खेलने वाले ईशान किशन ने भी पहले दिन महफिल लूट ली। कर्नाटक के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए ईशान ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में शतक पूरा किया, जो किसी भारतीय की दूसरी सबसे तेज लिस्ट-ए सेंचुरी रही।

ईशान ने कुल 39 गेंदों पर 125 रन बनाए, जिसमें 14 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने यह साफ कर दिया कि टीम इंडिया में वापसी की उनकी भूख अब भी उतनी ही तेज है। उनके डोमेस्टिक क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की भारतीय टीम में शामिल किया गया हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दिखाया अनुभव का दम

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 (Vijay Hazare Trophy) के पहले दिन युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ सीनियर स्टार्स ने भी अपनी चमक बिखेरी। बेंगलुरु में दिल्ली की ओर से खेलते हुए विराट कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रन की शानदार पारी खेली।

उनकी बल्लेबाज़ी में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला और अपनी फॉर्म को जारी रखा।

वहीं जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 94 गेंदों में 155 रन ठोक दिए और 9 छक्कों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

यह टूर्नामेंट रोहित और कोहली दोनों के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि अब वे मुख्य रूप से वनडे क्रिकेट पर ही फोकस कर रहे हैं।

Vijay Hazare Trophy 2025-26: देवदत्त पडिक्कल की सेंचुरी और कर्नाटक का रिकॉर्ड चेज़

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 (Vijay Hazare Trophy) के पहले ही दिन झारखंड और कर्नाटक के बीच का मुकाबला सबसे रोमांचक मैच रहा। झारखंड ने ईशान किशन की बदौलत 412 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन कर्नाटक ने इस रिकॉर्ड लक्ष्य को भी सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।

देवदत्त पडिक्कल ने 147 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। कप्तान मयंक अग्रवाल और निचले क्रम के बल्लेबाज़ों के योगदान से कर्नाटक ने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ पूरा किया और अपने खिताबी अभियान की शानदार शुरुआत की।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 (Vijay Hazare Trophy) का पहला दिन यह संदेश देकर गया कि भारतीय घरेलू क्रिकेट में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। युवा जोश, सीनियर अनुभव और रिकॉर्डतोड़ पारियों ने इस टूर्नामेंट को पहले ही दिन सुर्खियों के केंद्र में ला दिया।

ये भी पढ़े : ब्रेंडन मैक्कुलम की छुट्टी, अब रवि शास्त्री बनेंगे इंग्लैंड टीम के नए हेड कोच, भारत से लंदन होंगे रवाना

Tagged:

Virat Kohli ISHAN KISHAN Rohit Sharma Vijay Hazare Trophy 2025-26
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com