रणजी ट्रॉफी फाइनल में हुई भयंकर लड़ाई, जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी ने सिर दे मारा, भड़के केएल का रिएक्शन वायरल

Published - 25 Feb 2026, 04:40 PM | Updated - 25 Feb 2026, 04:43 PM

KL Rahul

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला उस समय विवादों के घेरे में आ गया जब मैदान पर खेल भावना को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी। हुबली में कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा ने कर्नाटक के एक फील्डर को हेडबट कर दिया जिसका मतलब सिर से मारना होता है। इस घटना के बाद मैदान पर काफी तनाव बढ़ गया और भारतीय स्टार केएल राहुल (KL Rahul) ने एक्शन लेते हुए रिएक्शन दिया।

मैदान पर पारस डोगरा और केवी अनीश के बीच हुई तीखी झड़प

 Paras Dogra doing headbutt

यह घटना जम्मू-कश्मीर की पहली पारी के 101वें ओवर के दौरान हुई। अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका जड़ा, जिसके बाद फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर तैनात कर्नाटक के फील्डर केवी अनीश और डोगरा के बीच कुछ शब्दों का वार्ता हुआ। आपको बता दें केएल राहुल (KL Rahul) भी कर्नाटक की ओर से इस मुकाबले में खेल रहे थे।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पारस डोगरा ने गुस्से में आकर अनीश के पास जाकर उन्हें सिर दे मारा। क्रिकेट के मैदान पर इस तरह की शारीरिक हिंसा को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

इस घटना के बाद अंपायरों को तुरंत बीच-बचाव के लिए आना पड़ा ताकि स्थिति और न बिगड़े। अक्सर हम ऐसी घटना युट्यूब के थंबनेल में देखते है लेकिन आज यह मैदान पर भी हो गया।

विवादों के बीच बांग्लादेश से 2 टेस्ट मैच खेलेगी टीम, डेट का भी हुआ अधिकारिक ऐलान

KL Rahul का रिएक्शन हुआ वायरल

इस घटना के बाद कर्नाटक के खिलाड़ियों में जबरदस्त गुस्सा देखा गया। स्लिप में खड़े केएल राहुल (KL Rahul) इस व्यवहार से बिल्कुल खुश नहीं थे। उन्होंने डोगरा को जमकर खरी-खोटी सुनाई और उन पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

राहुल के साथ-साथ मयंक अग्रवाल और कप्तान देवदत्त पडिक्कल भी अंपायरों के पास पहुंचे और पारस डोगरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर केएल राहुल (KL Rahul) का वह रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज को खेल की मर्यादा याद दिलाते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें केएल राहुल मैदान में काफी शांत रहने वाले खिलाड़ीयों में से एक है वे हमेशा विवादों से दूर रहें हैं। हालांकि उनका बल्ला हमेशा चलता रहता है।

अब तक प्लेइंग-11 से ड्रॉप नहीं हुए थे ये 2 खिलाड़ी, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ बाहर निकाल रहे कोच गंभीर

KL Rahul के मौजूदगी में दूसरा दोबारा हुआ विवाद

हेडबट की घटना के कुछ ही देर बाद मैदान पर एक और विवाद देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर के कन्हैया वधवान और कर्नाटक के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई।

रन लेने के दौरान वधवान की कोहनी वैशाख से टकरा गई, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच स्टेयर डाउन मतलब की एक-दूसरे को घूरने का मुकाबला शुरू हो गया। वो भी ये सब तब हुआ जब मैदान में सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) मौजूद थे।

अंपायरों को एक बार फिर मामले को शांत कराने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार रणजी फाइनल खेल रही है, लेकिन इन विवादों ने उनके शानदार प्रदर्शन पर एक छोटा दाग लगा दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब सभी की निगाहें मैच रेफरी पर टिकी हैं कि वे पारस डोगरा के इस व्यवहार पर क्या सजा सुनाते हैं। क्रिकेट प्रशंसक केएल राहुल (KL Rahul) के स्टैंड की तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने मैदान पर अपने साथी खिलाड़ी का बचाव किया।

Tagged:

kl rahul Paras Dogra KV Anish Ranji Trophy Final 2025-26
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com