टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट ने किया संन्यास का ऐलान, इन 3 IPL टीमों का रह चुका था हिस्सा

Published - 12 Jan 2026, 04:35 PM | Updated - 13 Jan 2026, 01:03 PM

IPL 2

IPL: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन उस मैच से पहले ही भारतीय टीम के एक स्टार लेग स्पिनर ने अपने करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया है। खिलाड़ी ने केवल 31 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया है।

खिलाड़ी के फैसले ने क्रिकेट एक्सपर्ट से लेकर क्रिकेट दिग्गजों तक सभी को हैरान कर दिया कि आखिर इस प्लेयर ने केवल 31 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया। खास बात ये है कि आईपीएल (IPL) में इस खिलाड़ी ने कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स जैसी धुरंधर टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।

31 साल की उम्र में छोड़ा क्रिकेट

मिजोरम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले केसी करियप्पा ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, केसी करियप्पा को कभी भारतीय टीम का बुलावा नहीं मिला, लेकिन माना जाता है कि वह एक प्रतिभाशाली लेग स्पिनर्स हैं, जिनकी गेंदबाजों पर बड़े हिट्स लगाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता था।

करियप्पा की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलने से पहले इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू कर लिया था। हालांकि, उनके आईपीएल (IPL) का सफर अधिक लंबा नहीं रहा।

IPL में इन तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं करियप्पा

केसी करियप्पा ने अपने आईपीएल (IPL) करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी। ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने केसी करियप्पा को 2.4 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था, जबकि उस समय वह कर्नाटक प्रीमियर लीग में खेल रहे थे और वहां पर उन्हें खेलते हुए अधिक समय नहीं हुआ था, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने करियप्पा को खरीदने के लिए करोड़ रुपये की बोली लगा दी।

हालांकि, उन्हें केकेआर के लिए सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने एबी डिविलियर्स को चलता किया था। केकेआर के अलावा वह पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खेमे का हिस्सा भी रह चुके हैं। पर साल 2019 के बाद उन्हें आईपीएल (IPL) में दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, 2021 से 2023 तक उन्हें राजस्थान ने अपने दल में रखा था।

संन्यास पर भावुक हुए करियप्पा

भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते समय केसी करियप्पा काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट शेयर करके रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने लिखा ''कि जिस गली से सब कुछ शुरू हुआ, से लेकर स्टेडियम की जगमगाहट और गर्व से जर्सी पहनने तक, मैंने वह सपना जिया जिसकी मैंने कभी सिर्फ कल्पना की थी। आज, मैं केसी कारियाप्पा, बीसीसीआई क्रिकेट से अपने संन्यास की आधिकारिक घोषणा करता हूं।’’

करियप्पा ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा कि "आईपीएल (IPL) में मेरा 7 साल का सफर हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगा। कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करने पर मुझे गर्व है। हर चयनकर्ता, कोच, साथी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और हर प्रशंसक को धन्यवाद। आपने सिर्फ मेरे खेल का ही समर्थन नहीं किया, आपने मेरे सपने को साकार करने में मदद की। मैं आज बीसीसीआई क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं, लेकिन इस खेल के प्रति मेरा प्यार कभी खत्म नहीं होगा।’’

IND vs NZ: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड का होगा दबदबा, या एक बार फिर भारत के हाथ लगेगी जीत? जानिए क्या कहते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

क्या विदेशी लीगों की ओर रुख करेंगे करियप्पा?

लेग स्पिनर केसी करियप्पा को काफी लंबे समय से आईपीएल (IPL) में भी नहीं चुना जा रहा था, जबकि उनका घरेलू प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा था। हालांकि, भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेकर वह विदेशी लीगों में अवसर को तलाश सकते हैं, जहां पर उन्हें अधिक मुकाबले खेलने का मौका मिल सकता है।

बता दें कि, करियप्पा ने अपने घरेलू करियर में 14 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 75 विकेट और 450 रन बनाए हैं। वहीं, लिस्ट ए में खेले 20 मैचों में उन्होंने 24 और 58 टी20 मैचों में उनके नाम 58 विकेट दर्ज है। बता दें कि, एक समय केसी करियप्पा को भारत का सुपर स्टार माना जा रहा था, लेकिन साधारण प्रदर्शन के चलते उन्हें आईपीएल से भी बाहर होना पड़ा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के पास कीर्तिमान बनाने का सुनहरा मौका, तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Tagged:

ipl kkr rr PBKS KC Cariappa KC Cariappa retirement
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

कोलकाता नाइट राइडर्स।

राजस्थान रॉयल्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com