IND vs NZ टी20 सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले टीम में हुआ बड़ा बदलाव, 24 वर्षीय खिलाड़ी की हुई एंट्री, तो इस स्टार प्लेयर को जाना पड़ा बाहर
Published - 20 Jan 2026, 04:03 PM | Updated - 21 Jan 2026, 01:02 PM
Table of Contents
IND vs NZ: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से पांच टी20 मैचों की श्रृंखला शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जाएगा। लेकिन टी20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
बोर्ड ने मुकाबले से एक दिन पहले स्क्वाड में 24 साल के खूंखार खिलाड़ी को शामिल किया है तो एक स्टार खिलाड़ी को टीम से बाहर जाना पड़ा है। वहीं, विश्व कप 2026 के लिहाज से भी यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि खिलाड़ी की चोट ने इस प्लेयर के लिए विश्व कप के दरवाजे खोल दिए हैं।
IND vs NZ: 24 वर्षीय खिलाड़ी की हुई एंट्री
नागपुर टी20 मैच से पहले न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ब्लैककैप्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 मैचों के लिए स्क्वाड में 24 साल के युवा ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क को शामिल किया है। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज क्लार्क का प्रदर्शन भारत के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs NZ) में बेहद कमाल का रहा था।
उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा सात बल्लेबाजों का शिकार किया था, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को उन्होंने श्रृृंखला में दो बार आउट किया था। जबकि क्लार्क गेंदबाजी के अलावा शानदार बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और यही कारण है कि ब्लैककैप्स क्रिकेट बोर्ड ने उनपर भरोसा जताया है।
इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस
क्रिस्टियन क्लार्क को शुरुआती तीन टी20 मैचों (IND vs NZ) के लिए ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल की जगह शामिल किया गया है। ब्रेसवेल इंदौर वनडे मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेसवेल को फील्डिंग के समय बाएं पिंडली में चोट लगी थी, जिसके बाद वह दोबारा फील्डिंग करने के लिए भी मैदान पर नहीं आए थे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ब्रेसवेल की चोट को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में उनका इलाज करवाया जाएगा और मेडिकल टीम की निगरानी में उन्हें रखा जाएगा। उनकी चोट की स्थिति के अनुसार ही उनकी आगे की भागीदारी पर किसी तरह का कोई फैसला लिया जाएगा। यानी अगर ब्रेसवेल तीन मैचों (IND vs NZ) बाद फिट नहीं होते हैं तो क्लार्क पूरी सीरीज के लिए स्क्वाड में बने रह सकते हैं।
एडम मिल्ने भी चोटिल
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी एक-एक करके चोटिल होते जा रहे हैं। जहां हाल ही में माइकल ब्रेसवेल चोटिल हो गए तो तेज गेंदबाज एडम मिल्ने भी चोटिल हो गए हैं। साउथ अफ्रीका की एसए20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए बॉलिंग करते समय मिल्ने के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।
मिल्ने की चोट को लेकर सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी चोट का फिलहाल आकलन किया जा रहा है, ताकि प्रबंधन आगे की योजना को तैयार कर सके। बता दें कि, एडम मिल्ने कीवियों के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं और अगर वह विश्व कप 2026 से बाहर होते हैं तो ये न्यूजीलैंड के लिए काफी बड़ा झटका होगा।
IND vs NZ: दूसरे टी20 के बाद बदल सकती है टीम इंडिया, वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हुआ स्टार खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर