IPL ड्रीम XI में इतिहास का तड़का! साई सुदर्शन ने पुराने खिलाड़ियों से मिलकर चुनी टीम, कपिल देव कप्तान

Published - 22 Feb 2026, 03:17 PM | Updated - 22 Feb 2026, 03:31 PM

Sai Sudarshan

Sai Sudarshan: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले भारत के युवा शीर्ष क्रम बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने पुराने खिलाड़ियों को मिलाकर एक टीम का चयन किया है। खास बात ये है कि इस टीम का कप्तान साईं सुदर्शन ने भारत को पहला वनडे विश्व कप जिताने वाले कपिल देव को बनाया है तो टीम में कई पुराने खिलाड़ियों को मौका दिया है।

साईं (Sai Sudarshan) ने भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर इस टीम का चयन किया, जिसमें केवल वह खिलाड़ी शामिल थे, जो कि आईपीएल की शुरुआत से पहले थे। चलिए आपको बताते हैं साईं कि इतिहास वाली प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन से प्लेयर्स शामिल हैं।

Sai Sudarshan: शीर्ष में ये तीन दिग्गज शामिल

साईं सुदर्शन (Sai Sudarshan) ने आईपीएल ड्रीम इलेवन इतिहास का तड़का लगाते हुए बतौर सलामी बल्लेबाज कृष्णम्माचारी श्रीकांत और नवजोत सिंह सिद्धू को चुना है। बता दें कि, श्रीकांत को भारत का सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज माना जाता था तो नवजोत सिंह सिद्धू स्पिनरों के खिलाफ अटैकिंग बल्लेबाजी किया करते थे।

वहीं, नंबर तीन पर साईं सुदर्शन ने सर डॉन ब्रैडमैन को रखा है। सर डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशन क्रिकेट खेला करते थे, जबकि उन्होंने टेस्ट में 99.94 की ऐतिहासिक औसत के साथ 6996 रन बनाए थे, जिसमें 29 शतक और 13 अर्धशतक शामिल है। बता दें कि, ब्रैडमैन के समय केवल टेस्ट प्रारूप खेला जाता था, जबकि उनके समय वनडे और टी20 प्रारूप का जन्म तक नहीं हुआ था।

मिडिल ऑर्डर में साईं ने चुने ये दिग्गज खिलाड़ी

चौथे नंबर पर साईं सुदर्शन (Sai Sudarshan) ने भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर को मौका दिया है। फारुख भी अपने दौर में काफी आक्रामक बल्लेबाजी किया करते थे। जबकि पांचवें नंबर पर साईं ने भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज रवि शास्त्री को चुना है।

बता दें कि, रवि ने घरेलू क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के लगाए हैं, जिससे साफ है कि वह आईपीएल में खेलते तो काफी तेजी से रन बना सकते थे। छठे नंबर पर साईं ने साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूसेनर को भी चुना है तो जो कि दाहिने हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी किया करते थे।

इरफ़ान पठान ने सुलझा दी अभिषेक शर्मा के बल्लेबाजी की समस्या, बताया कहाँ पर हो रही थी बड़ी गलती

कपिल देव समेत इन प्लेयर्स को भी साईं ने दिया मौका

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रवि चंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर साईं सुदर्शन (Sai Sudarshan) ने आईपीएल इतिहास की ड्रीम प्लेइंग इलेवन का कप्तान कपिल देव को बनाया है। कपिल देव ने भारत को उनका पहला वनडे विश्व कप जिताया था।

जबकि पाकिस्तान के लेफ्ट आर्म पेसर वसीम अकरम , भारत के तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद, बिशन सिंह बेदी, ऑस्ट्रेलिया के जेफ थॉमसन और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर साईं ने रॉबिन सिंह को चुना है। रॉबिन सिंह भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक रहे हैं, जिन्होंने गेद, बल्ले और फील्डिंग से भारत की जीत में अहम योगदान दिए हैं।

EX-Wife पर अभी भी अपना प्यार लुटा रहे हार्दिक पांड्या, भिजवा दिया इतना महंगा गिफ्ट, नताशा के भी उड़ गए होश

Tagged:

Ravichandran Ashwin Sai Sudarshan kapil dev IPL Dream XI
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

छह टेस्ट मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com