प्यार के दिन क्रिकेट का तड़का! Valentine’s Day थीम पर जारी हुआ भारत-पाकिस्तान मैच का टीजर जारी
Published - 14 Feb 2026, 01:25 PM | Updated - 14 Feb 2026, 01:30 PM
Table of Contents
India-Pakistan: श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाना है। जहां पाकिस्तान पहले से ही श्रीलंका में अपने मुकाबले खेल रही है तो भारतीय टीम भी शुक्रवार को श्रीलंका पहुंच चुकी है और पाकिस्तान की चुनौती को स्वीकार कर चुकी है।
वहीं, भारत-पाक मैच से एक दिन पहले वैलेंटाइन डे के खास मौके पर एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में प्यार का दिन माने जाने वाला वैलेंटाइन डे पर भारत-पाकिस्तान मैच प्रोमो आया है, जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
India-Pakistan मैच का VIDEO

भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) मुकाबले से पहले टी20 विश्व कप 2026 के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो की शुरुआत में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के स्टाप एंड पॉज स्पिनर उस्मान तारिक नजर आ रहे हैं तो दोनों की इमेज पर एक हार्ट सेम दिल बना हुआ है।
वहीं, वीडियो में हार्दिक पंड्या और पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज भी नजर आ रहे हैं तो इसमें अर्शदीप सिंह को भी लगाया गया है। स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ‘’Greatest Rivalry ❌, Pyari Rivalry ✅।’’
बता दें कि, फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वह इस वीडियो को लाइक और जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, अब इस वीडियो को स्टारस्पोर्ट्स नेटवर्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स से हटा दिया है।
Pakistan’s Sahibzada Farhan shares his take on the IND-PAK rivalry! 👀
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 14, 2026
What are your thoughts on this? 🤔
Watch ICC Men's #T20WorldCup 👉 #INDvPAK | SUN, 15th FEB, 6 PM pic.twitter.com/DtvWCleJHO
भारत के पास मैच जीतने का मौका
भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) मुकाबले का इतिहास काफी पुराना रहा है। जब भी ये दो कट्टर प्रतिद्वंद्वी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होती हैं तो मैदान पूरी तरह से खचाखच भरा रहता है। हालांकि, टी20 विश्व कप के इतिहास में यह प्रतिद्वंद्विता केवल एक ओर रही है और वह है भारत की ओर।
भारत ने पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में सात बार हराया है तो पाकिस्तान (India-Pakistan) केवल एक बार भारत को हराने में सफल रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि आईसीसी टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम का दबदबा किस कदर पाकिस्तानी टीम पर रहता है। जबकि श्रीलंका के मैदान पर भी भारतीय टीम के रिकॉर्ड पाकिस्तान से काफी बेहतर हैं।
15 फरवरी को होगी भारत-पाक की भिड़ंत
रविवार को भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) की भिड़ंत श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगी। शुक्रवार देर रात भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है और शनिवार को कोलंबो में नेट सेशन में हिस्सा लेगी, ताकि वह 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले से पहले खुद को पूरी तरह से तैयार कर सके।
बता दें कि, इस मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। श्रीलंका के मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को कोलंबो में 93 प्रतिशत भारी बारिश आने के आसार हैं, जिसके बाद इस मैच का मजा किरकिरा हो सकता है। आपको बता दें कि, इस मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं और इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए प्रशंसक श्रीलंका पहुंच चुके हैं, ताकि वह इस हाई-वोल्टेज मुकाबले (India-Pakistan) को मैदान पर बैठकर देख सके।
कुलदीप यादव की चमकी किस्मत, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला, इस बॉलर को करेंगे रिप्लेस
Tagged:
team india Pakistan Cricket Team India-Pakistan Valentine’s Dayऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर