PBKS vs LSG मैच के दौरान चीयरलीडर के साथ हुई बदतमीजी! नंबर के लिए पीछे से मारी गई बॉल, VIDEO वायरल
Published - 24 May 2026, 11:11 AM | Updated - 24 May 2026, 01:07 PM
Table of Contents
PBKS vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के लीग चरण का समापन होने जा रहा है. रविवार यानी 24 मई की शाम को अंतिम लीग मैच खेला जाएगा, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स का दिल्ली कैपिटल्स से सामना होगा. लेकिन इससे पहले 23 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सीजन का 68वां खेला गया, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स का पंजाब किंग्स से सामना हुआ. इस मैच (PBKS vs LSG) के दौरान चीयरलीडर के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसके कारण पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.
PBKS vs LSG मैच के दौरान चीयरलीडर के साथ हुई बदतमीजी!

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात देकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने धमाकेदार प्रर्दशन कर मैच अपनी नाम किया.
लेकिन इसी दौरान स्टेडियम में मौजूद कुछ दर्शक चीयरलीडर्स के साथ बदसलूकी करते नजर आए. मामला इतना बढ़ गयाा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
During the LSG vs Punjab match at Lucknow’s Ekana Stadium, some fans were seen misbehaving with the cheerleaders and troubling them. Police then arrived and took action against those fans.
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) May 23, 2026
Why do such things always happen in UP? pic.twitter.com/3iOQDnpc8Y
कप्तानी की दौड़ में बड़ा उलटफेर! अय्यर-हार्दिक-संजू-ईशान नहीं, ये स्टार बनेगा भारत का नया T20 कैप्टन
मामले का वीडियो हुआ वायरल
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (PBKS vs LSG) के बीच खेले गए मुकाबले को देखने के लिए बड़ी तदाद में दर्शक इकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे हुए थे. इनमें से ही कुछ फैंस बाउंड्री रोप के पास मौजूद चीयरलीडर्स के साथ छेड़छाड़ करते दिखाई दिए.
कथित तौर पर एक दर्शक ने एक कागज पर अपना नंबर लिखकर एक चीयरलीडर पर फेंक दिया, जिससे वह काफी असहज नजर आईं और उन्होंने फैंस से ऐसा व्यवहार न करने की अपील की. चीयरलीडर के साथ हुई इस बदतमीजी को देखने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. इस दौरान महिला पुलिसकर्मी भी स्थिति संभालती दिखी.
ऐसा रहा PBKS vs LSG मैच का हाल
PBKS vs LSG मैच की बात की जाए तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिश की 72 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम ये स्कोर हासिल कर पाई. उनके अलावा आयुष बडोनी ने 43 रन, ऋषभ पंत ने 26 रन और अब्दुल समद ने 37 रन का योगदान दिया.
इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में 200 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल कर ली. टीम की इस सफलता में अहम योगदान कप्तान श्रेयस अय्यर का रहा जो 101 रन बनाकर नाबाद वापिस लौटे. जबकि प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से 69 रन निकले.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर